फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   smoking may worsen hangovers us study finds

धूम्रपान से बढ़ सकती है शराब की खुमारी

Sun, 09 Dec 2012 10:20 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2012 10:20 PM IST
विज्ञापन
smoking may worsen hangovers us study finds

एक नया अमेरिकी अध्ययन कहता है कि अगर किसी ने जम कर पी हो और फिर वो सिगरेट पी ले तो इससे नशा और चढ़ सकता है। इतना कि अगले दिन तक भी ठीक से न उतर पाए।

विज्ञापन


हालांकि इस शोध में ये नहीं बताया गया है कि धूम्रपान की वजह से हैंगोवर बिगड़ने की वजह क्या है। शोधकर्ताओं ने 113 अमेरिकी छात्रों से कहा कि वो आठ हफ्तों तक पीने और धूम्रपान की अपनी आदतों से जुड़ी बातें और हैंगोवर के लक्षणों के बारे में डायरी में लिखें।
विज्ञापन


जब उन्होंने जम की पी, मसलन एक घंटे में बीयर के छह कैन पी गए तो उस पर धूम्रपान करने वालों का हाल कहीं ज्यादा बुरा था। इस अध्ययन के नतीजे ‘जरनल ऑफ स्टडीज ऑन एल्होकल एंड ड्रग्स’ में प्रकाशित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'जटिल संबंध'
इस शोध पत्र को लिखने वालों में से एक डॉ। दामारिस रोहजेनॉव कहते हैं कि बराबर मात्रा में पीने वालों में से उन लोगों को अगले दिन हैंगोवर की ज्यादा संभावना होती है जो पीने के साथ धूम्रपान भी करते हैं। धूम्रपान न करने वालों के मुकाबले धूम्रपान करने वालों में हैंगोवर का जोखिम बढ़ जाता है।

नशे की लत को छुड़ाने के लिए काम कर रही संस्था 'एक्शन ऑन एडिक्शन' के प्रवक्ता ने इस बारे में और शोध किए जाने की जरूरत पर जोर दिया है। उनका कहना है कि शराब और धूम्रपान के बीच संबंध जटिल है। प्रवक्ता ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि कुछ लोग ये जानने के बाद शराब, धूम्रपान या दोनों ही चीजें का सेवन कम करेंगे कि धूम्रपान से हैंगोवर का जोखिम बढ़ जाता है।


अमरीका की मिडवेस्टर्न यूनिवर्सिटी में हुए इस अध्ययन में शराब की मात्रा, सिगरेटों की संख्या और हैंगोवर के लक्षणों पर प्रकाश डाला गया है। इनमें सामान्य से ज्यादा थकान, सिर दर्द होना, जी मिचलाना और चीजों पर ध्यान केंद्रित करने में होने वाली मुश्किलें, सभी कुछ शामिल है।

'एक्शन ऑन स्मोकिंग एंड हेल्थ' संस्था की शोध प्रबंधक अमांडा स्टैनफोर्ड का कहना है कि चूंकि शराब और तंबाकू दोनों का संपर्क मस्तिष्क की ग्राहियों से होता है। इसलिए इसमें कोई हैरान की बात नहीं है कि धूम्रपान से हैंगोवर का जोखिम बढ़ जाता है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed