फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Sixth grader writes apology letter to police

छठी क्लास के बच्चे ने लिखा माफीनामा, कहा 'मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था'

Sun, 31 May 2015 04:48 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Sun, 31 May 2015 04:48 AM IST
विज्ञापन
Sixth grader writes apology letter to police

छटी क्लास के बच्चे ने अपनी एक गलती के लिए चिट्ठी लिखकर सार्वजनिक माफी मांगी। बच्चे के माफीनामे की इस चिट्ठी लिखने का अंदाज आपका दिल छू लेगा। और जिस गलती के लिए बच्चे ने माफी मांगी वो तो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी।

विज्ञापन


द हफिंगटन पोस्ट की एक खबर के मुताबिक अमेरिका में छटी कक्षा में पढ़ने वाले जॉर्जिया ने इमरजेंसी हेल्पलाइन पर फोन किया। दरअसल बच्चे ने इमर्जेंसी हेल्पलाइन नंबर 911 पर प्रैंक कॉल की थी। लेकिन कुछ समय बाद बच्चे को अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने इमर्जेंसी हेल्पलाइन को एक चिट्ठी लिखकर माफी मांगी।
विज्ञापन

पढ़ें चिट्ठी में ऐसा क्या लिखा

Sixth grader writes apology letter to police

जॉर्जिया ने अपनी चिट्ठी में लिखा  'मुझे पता है कि यह मेरी बेवकूफी थी, मुझे पता है कि यह गलत है लेकिन मैंने अपनी नहीं सुनी। मैंने जो कहा उसके लिए मुझे माफ कर दीजिए। मुझे पता है कि मैंने जो किया इसका नतीजा मुझे भुगतना होगा और मैं इस बारे में कोई शिकायत नहीं करूंगा।'

इमर्जेंसी हेल्पलाइन नंबर 911 को प्रैंक कॉल करने के लिए बच्‍चे के माता-पिता ने उसे माफी मांगने के लिए कहा। बाद में वे उसे यूएसए के 911 स्टेशन ले गए, जहां बच्‍चे ने अपनी माफीनामे की चिट्ठी पढ़ी। प्रैंक कॉल के लिए उसने जिस तरह से माफी मांगी उसके लिए उसे सराहना मिली, और माफी को कबूल कर लिया गया।

बच्‍चे की चिट्ठी ने स्टेशन का स्टॉफ का दिल जीत लिया, और स्टेशन अधिकारियों ने बच्चे और परिवार को एक दिन का टूर पैकेज दिया। लेफ्टिनेंट जेफ ऑल्सन बच्चे और उसके माता पिता से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने बच्चे के माता-पिता को बकायदा फोन करके धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने एक प्रेस बयान में कहा है कि 'ऐसी चीजें साबित करती हैं कि हम बदलाव ला सकते हैं। अगर एक भी प्रयास करता है तो वह परिवर्तन ला सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed