फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   six US President Donald Trumps advisers used private email addresses in White House business

हिलेरी के निजी मेल को ट्रंप ने बनाया था चुनावी मुद्दा, अब उनके 6 सलाहकार कर रहे वही काम

Wed, 27 Sep 2017 02:11 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Wed, 27 Sep 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
six US President Donald Trumps advisers used private email addresses in White House business
अमेरिकी चुनाव के दौरान हिलेरी क्लिंटन के सरकार में रहते हुए निजी मेल का प्रयोग करने को मुद्दा बनाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीब 6 करीबी सलाहकार व्हाइट हाउस के कामकाज के लिए निजी मेल का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


मौजूदा और पूर्व अधिकारियों ने बताया कि ट्रम्प के दामाद और वरिष्ठ सलाहकार जारेड कुशनर ने प्रशासन के शुरुआती सात महीनों में उन्होंने लगभग 100 कार्य-संबंधित ईमेल भेजने और प्राप्त करने के लिए एक निजी ईमेल अकाउंट का इस्तेमाल किया था। 
विज्ञापन


पढ़ें:  अमेरिकी राष्ट्रपति के ठाठ-बाट वाला एयरफोर्स वन, जिसे अब देख सकेंगे आम लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक ट्रंप प्रशासन में सिर्फ कुशनर अकेले नहीं है जो निजी मेल का उपयोग कर रहे हैं बल्कि कुशनर की पत्नी और राष्ट्रपति की बेटी इवानका ट्रंप, पूर्व चीफ व्हाइट हाउस स्ट्रेटेजिस्ट स्टीफेन के बैनन और पूर्व चीफ रींस प्रेबिस भी ऑफिशियल बिजनेस के लिए निजी मेल का उपयोग करते हैं। 
 

six US President Donald Trumps advisers used private email addresses in White House business
अधिकारियों ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि इनके साथ दूसरे सलाहकार गैरी डी कोहन और स्टीफेन मिलर भी निजी एकाउंट का उपयोग करते हैं।  बता दें कि ट्रंप ने 2016 में हिलेरी के निजी मेल के उपयोग को मुद्दा बनाया था। हिलेरी तब सेक्रेटरी ऑफ स्टेट थीं। 

निजी मेल के मामले को बढ़ता देख कर व्हाइट हाउस के सेक्रेटरी सराह हुकाबी सैंडर्स ने कहा कि ट्रंप प्रशासन में  निजी मेल का उपयोग बहुत सीमित है। सराह ने व्हाइट हाउस के सभी अधिकारियों को मेल कर अगाह किया है कि वह आधिकारिक मेल का उपयोग करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed