फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Six dead in Manhattan shooting

अमेरिका के न्यूयॉर्क में आतंकी हमला, 8 की मौत, ट्रंप ने कहा- ISIS को यहां घुसने नहीं देंगे

Wed, 01 Nov 2017 12:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार Updated Wed, 01 Nov 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
Six dead in Manhattan shooting
manhattan - फोटो : AP Photo
अमेरिका के न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में मंगलवार को एक ट्रक ड्राइवर ने साइकिल ट्रैक पर मौजूद लोगों को रौंद डाला। इस वारदात में 8 लोगों की मौत और 15 लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन


बाद में पुलिस की गोली से हमलावर भी घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को ड्राइवर के पास से दो बंदूक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक हमले के दौरान हमलावर ने अल्ला हो अकबर कहा।  जानकारी के मुताबिक मरने वालों में 3 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए न्यूयॉर्क के मेयर ने इसे आतंकी हमला करार दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हमलावर ने मैनहटन में हडसन नदी के पास अपना पिक अप ट्रक बाइक पाथ पर चढ़ा दिया और उस पर चल रहे लोगों को रौंद डाला। पुलिस ने कहा कि हमलावर ने अपने ट्रक से दूसरे वाहन में टक्कर मारी और फिर ट्रक से नीचे उतरकर गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी इस हमले की आलोचना करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि 'न्यूयॉर्क में एक बीमार आदमी ने हमला किया, सुरक्षा एजेंसियां इस पर करीब से नजरें बनाए हुए है।' ट्रंप ने ट्वीट किया, 'मीडिल ईस्ट में हराने के बाद हम आईएसआईएस को फिर से अमेरिकी में घुसने नहीं देंगे, अब बहुत हुआ।' वहीं पीएम मोदी ने इसपर दुख जताते हुए ट्वीट कर लिखा कि वह इस हमले की निंदा करते हैं।
   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed