फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Singer Cristina grimmie shot dead in Florida

ऑटोग्राफ दे रही अमेरिकी गायिका को सिरफिरे ने मारी गोली

Sat, 11 Jun 2016 05:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 11 Jun 2016 05:37 PM IST
सार

  • 22 वर्षीय अमेरिकी गायिका क्रिस्टिना ग्रैमी की अस्पताल में हुई मौत
  • सिरफिरे ने खुद को भी मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

विज्ञापन
Singer Cristina grimmie shot dead in Florida
क्रिस्टिना ग्रैमी

विस्तार

अमेरिका की चर्चित गायिका क्रिस्टिना ग्रैमी को ऑटोग्राफ देने के दौरान एक सिरफिरे ने गोली मार दी। 22 वर्षीय गायिका फ्लोरिडा के प्लाजा लाइव थियेटर में शुक्रवार रात परफॉरमेंस के बाद प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दे रही थीं।

विज्ञापन


अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकी टीवी कार्यक्रम 'द वॉइस' में हिस्सा ले चुकी है। वर्ष 2014 में 'द वॉइस' के छठे सीजन में क्रिस्टीना तीसरे नंबर पर रही थीं। हमलावर को क्रिस्टिना के भाई ने पकड़ा। लेकिन गायिका को गोली मारकर हमलावर ने खुद को गोली मारकर जान दे दी।  
विज्ञापन


घटना के समय मौके पर 60 से ज्यादा बच्चे और किशोर मौजूद थे। ओरलैंडो पुलिस ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमलावर ने गायिका पर खुलेआम हमला किया। करीब पांच गोलियां दागी गईं। दो गोलियां उसके खुद को भी मारीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिस्टिना की यू-ट्यूब पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके हरेक वीडियो को करोड़ों बार देखा जा चुका है। इस घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस जांच में जुटी है। बताया जाता है कि हमलावर के पास दो बंदूकें थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed