{"_id":"5af0f1974f1c1b62098b8dc1","slug":"singapore-likely-to-final-trump-kim-meeting-in-june-says-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर में जून में हो सकती है ट्रंप और सनकी तानाशाह किम जोंग की मुलाकात","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
सिंगापुर में जून में हो सकती है ट्रंप और सनकी तानाशाह किम जोंग की मुलाकात
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Tue, 08 May 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहुप्रतीक्षित मुलाकात जून में सिंगापुर में हो सकती है। दक्षिण कोरिया के अखबार चोसुन इल्बो ने सोमवार को प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है।
विज्ञापन
ट्रंप ने भी पिछले हफ्ते अमेरिका में रैली के दौरान कहा था कि किम से उनकी मुलाकात की जगह और तारीख तय हो गई है। हम जल्द इसकी घोषणा करेंगे। हालांकि इसकी विस्तृत जानकार उन्होंने नहीं दी थी। ट्रंप और किम के बीच यह पहली बैठक होगी।
विज्ञापन
चोसुन इल्बो ने एक राजनयिक सूत्र के हवाले से यह दावा किया। सूत्र ने ट्रंप और उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन के बीच हुई बातचीत के आधार पर यह जानकारी दी है। बोल्टन ने पिछले हफ्ते वार्ता की तारीख और जगह के मुद्दे पर दक्षिण कोरियाई समकक्ष चुंग इयू यांग से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर में दोनों नेताओं की मुलाकात की संभावना बढ़ गई है क्योंकि इस महीने 25 तारीख को व्हाइट हाउस में ट्रंप और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन की वार्ता तय हो चुकी है। इससे पहले दक्षिण कोरिया की न्यूज एजेंसी योनहाल ने भी सिंगापुर में मुलाकात की संभावना का दावा किया था।