फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Sikh man shot in america

US: कंसास गवर्नर ने भारतीयों को बताया 'कीमती', सुषमा ने दीप राय के पिता से की बात

Sun, 05 Mar 2017 03:09 PM IST
amarujala.com- Presented by : अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by : अजय कुमार सिंह Updated Sun, 05 Mar 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
Sikh man shot in america
- फोटो : amar ujala

अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ नस्लवादी हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पहले कंसास में भारतीय इंजीनियर की हत्या, इसके बाद भारतीय मूल के एक बिजनेसमैन की गोली से मारकर हत्या के बाद अब एक सिख व्यक्ति को अनजान बंदूकधारी ने गोली मारी है। इस घटना पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि मुझे भारतीय मूल के यूएस नागरिक दीप राय पर हुए हमले के बारे में सुनकर दुख हुआ। मैंने पीड़ित के पिता सरदार हरपाल सिंह से बात की है।

विज्ञापन

सुषमा स्वराज ने कहा कि उसने मुझे बताया कि उनके बेटे को हाथ पर एक गोली लगी थी। वह खतरे से बाहर है और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में अमेरिकी दूत मैरीके कार्लसन ने कहा कि वाशिंगटन में शूटिंग (हमलों) से दुखी हूं। अमेरिकी राष्ट्रपति पहले ही कह चुके हैं कि हम "नफरत और बुराई के सभी रूपों की" निंदा करते हैं।

वहीं कंसास के गवर्नर सैम ब्राउनबैक ने कहा कि इस तरह की घटना की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए भारतीय समुदाय के लोग कीमती हैं और कंसास में हमेशा उनका स्वागत के लिए तैयार है।

ब्राउनबैक ने कहा कि भारतीय इंजिनियर श्रीनिवास कुचिभोतला की हत्या और आलोक मदासानी को घायल किए जाने की घटनाओं से वह शर्मिंदा हैं। ब्राउनबैक ने कहा कि यह कैंजस प्रांत का कल्चर नहीं है, जो भारतीय की कीमत को समझता है। काउंसल जनरल अनुपम रे ने फोन पर बातचीत करते हुए कैंजस के गवर्नर से हुई बातचीत को लेकर यह जानकारी दी।

हमलावार ने जब सिख को गोली मारी तब उसने चिल्लाते हुए कहा कि 'तुम अपने देश वापस लौट जाओ' का नारा लगाया। हमले के शिकार सिख का नाम दीप राय है, जिसकी उम्र 39 साल बताई जा रही है। गोली उसकी बांह में लगी है। वहीं अब इस हमले के बाद सिख समुदाय ने रोष व्यक्त किया है। सैन फ्रांसिस्को में रहने वाले एक सिख निवासी ने कहा कि ये हेट क्राइम जैसा लग रहा है। हम अधिकारियों से बात कर रहे हैं, हम बहुत चिंतित हैं।
 


न्यूज एजेंसी  ANI ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि अमेरिका में सिख को गोली मारे जाने के मामले में सैन फ्रांसिस्को के कांउसिल जनरल स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं और घटना की जांच की जा रही है। 

 

एजेंसी के मुताबिक घटना शनिवार (चार मार्च) की है, फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पीड़ित वॉशिंगटन स्टेट के केंट शहर में रहता था। घटना के वक्त पीड़ित घर के बाहर अपनी गाड़ी में कुछ काम कर रहा था। केंट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। घायल सिख शख्स ने ही पुलिस को बताया कि गोली मारने वाले ने उससे अपने देश वापस जाने को कहा था। 

बता दें कि गुरुवार रात भारतीय मूल के एक बिजनेसमैन हर्निश पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पटेल अपनी दुकान बंद कर घर के लिए निकला था, तभी घर के बाहर संदिग्धों ने उन्हें गोली मार दी। इससे पहले कंसास में एक सिरफिरे ने भरी भीड़ के बीच खुलेआम फायरिंग करते हुए एक भारतीय इंजीनियर की हत्या कर दी थी और दो अन्य को घायल भी कर दिया था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि हमलावर नस्लीय रूप से प्रेरित था और गोली मारने से पहले चिल्लाया कि - ‘मेरे देश से निकल जाओ।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed