फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Sherin adoptive parents leave their biological child on their right

शेरिन को गोद लेने वाले माता-पिता ने अपनी जैविक बच्ची पर से छोड़ा अपना अधिकार

Mon, 29 Jan 2018 07:09 AM IST
एजेंसी, ह्यूस्टन
एजेंसी, ह्यूस्टन Updated Mon, 29 Jan 2018 07:09 AM IST
विज्ञापन
Sherin adoptive parents leave their biological child on their right
शेरिन
भारतीय-अमेरिकी बच्ची शेरिन मैथ्यूज को गोद लेने वाले माता-पिता ने अपनी चार वर्षीय जैविक बेटी पर से अपना अधिकार छोड़ दिया है। उसे अब अपने माता-पिता के साथ जेल में रहने की जगह अपने परिवार के साथ रहना होगा। दंपती पर शेरिन की हत्या का आरोप है और उसकी लाश डल्लास में एक पुल नीचे मिली थी। 
विज्ञापन


अमेरिकी मीडिया के अनुसार, चाइल्ड प्रोटेक्टिव सर्विस (सीपीएस) की निर्धारित आखिरी सुनवाई के दौरान शुक्रवार को वेस्ली और सिमी मैथ्यूज ने अपनी जैविक बच्ची पर अपना अधिकार छोड़ने वाले दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किया। शेरिन के गायब होने के दो दिन बाद 9 अक्तूबर को सीपीएस अधिकारियों ने मैथ्यूज के रिचर्डसन में स्थित घर से हटा दिया था। वहीं दो हफ्ते बाद शेरिन का शव घर के पास स्थित पुल में मिला था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में पता चला था कि शेरिन की मौत हिंसा के कारण हुई थी।
विज्ञापन


शेरिन की मौत के मामले में 37 वर्षीय वेस्ली पर ऐसी हत्या का आरोप लगाया गया है जिसमें मौत की सजा मिलती है। वहीं 35 वर्षीय सिनी पर अपने पति के अपराध को छुपाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed