फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Shell out $1 mn, have a candlelight dinner with Donald Trump 

ट्रंप के साथ सात करोड़ रुपये में कीजिए कैंडल लाइट डिनर

Thu, 01 Dec 2016 04:09 AM IST
एजेंसी 
एजेंसी  Updated Thu, 01 Dec 2016 04:09 AM IST
विज्ञापन
Shell out $1 mn, have a candlelight dinner with Donald Trump 
फाइल फोटोः डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उप-राष्ट्रपति माइक पेंस ने समर्थकों को अपने साथ कैंडल लाइट डिनर करने का एक सुनहरा मौका है। हालांकि इसके लिए ट्रंप समर्थकों को छह करोड़ 85 लाख रुपये (10 लाख डॉलर) खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन

 
ट्रंप के आयोजन देखने वाली कमेटी ने भावी राष्ट्रपति और उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सदस्यों के अलावा कांग्रेस नेताओं के साथ डिनर के लिए लोगों को आमंत्रित किया है। उनके समर्थक 20 जनवरी को अरबपति व्यवसायी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सात अंकों तक योगदान करने को तैयार हैं। 
विज्ञापन


वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार समर्थकों को समारोह के दौरान एक खास तरह की पार्टी मिलेगी। इसमें आठ टिकट ‘कैंडल लाइट डिनर’ के भी रखे गए हैं, जिसके प्रत्येक टिकट की कीमत छह करोड़ 85 लाख रुपये है। यह टिकट लेने वाले आठ समर्थकों को ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया, पेंस और उनकी पत्नी कारेन के साथ डिनर करने का मौका मिलेगा। इस दौरान उन्हें खास तवज्जो दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सार्वजनिक वफादारी के केंद्र के अनुसार इस आयोजन के लिए उद्घाटन समिति न केवल व्यक्ति बल्कि निगमों से भी योगदान ले रहा है, जिस तरह से राष्ट्रपति ओबामा ने 2013 में अपने दूसरे राज्याभिषेक के दौरान किया था। इस समारोह में अन्य लखपति दाता भी लाभान्वित होंगे।  


प्रीमियर इनएगुरल होटल में प्राथमिकता बुकिंग के लिए चुनिंदा कैबिनेट मंत्रियों, सदन और सीनेट नेताओं के साथ एक्सक्लूसिव लंच, पेंस के साथ अंतरंग डिनर के चार टिकट, फर्स्ट फैमली की महिलाओं के साथ लंच के आठ टिकट रखे गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed