{"_id":"5930db0d4f1c1bac0dbdc570","slug":"shadow-on-pm-modi-visit-to-us-donald-trump-announces-amaerica-withdrawal-from-paris-climate-accord","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की US यात्रा पर लगा ग्रहण, पेरिस जलवायु समझौते से पीछे हटना बना कारण ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
मोदी की US यात्रा पर लगा ग्रहण, पेरिस जलवायु समझौते से पीछे हटना बना कारण
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Fri, 02 Jun 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पेरिस जलवायु समझौते से पीछे हटने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका पेरिस जलवायु समझौते से बाहर रहेगा। इससे भारत समेत दुनिया के अन्य देशों को तगड़ा झटका लगा है। ट्रंप की इस घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महीने की अमेरिकी यात्रा पर भी काले बादल मडराने लगे हैं। हालांकि अभी तक पीएम नरेंद्र मोदी की यात्रा की तिथियों की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है। लेकिन व्हाइट हाउस ने 26 और 27 जून में ट्रंप और मोदी की आमने- सामने की बैठक की घोषणा की है।
बता दें कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान पेरिस डील से हटने का वादा किया था। पेरिस समझौते पर 190 से अधिक देशों ने सहमति जताई थी, जिसकी पहल पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने की थी। जबकि ट्रंप अक्सर कहते रहे हैं कि अमेरिका ने पेरिस में ‘सही डील’ नहीं की। ट्रंप का यह कदम कार्बन उत्सर्जन को कम करने की अंतरराष्ट्रीय कोशिशों को बड़ा झटका माना जा रहा है।
इससे पहले ट्रंप ने भारत, रूस और चीन पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये देश प्रदूषण रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं, जबकि अमेरिका इसके लिए करोड़ों डॉलर दे रहा है। बृहस्पतिवार को डील से हटने का एलान करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिकियों को आगे रखने का अपना वादा पूरा कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि अब अच्छी डील होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पेरिस समझौते से बाहर होने पर US की विश्व में आलोचना, ग्लोबल वॉर्मिंग को लगेगा झटका