{"_id":"59975dc54f1c1b23158b48ab","slug":"senator-corker-said-trump-has-not-shown-competence-needed-to-lead-nation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनेटर कॉर्कर ने ट्रंप की योग्यता पर उठाया सवाल, बोले- देश के लिए कुछ नहीं किया ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
सीनेटर कॉर्कर ने ट्रंप की योग्यता पर उठाया सवाल, बोले- देश के लिए कुछ नहीं किया
एजेंसी , वाशिंगटन
Updated Sat, 19 Aug 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
Senator Bob Corker
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े एक शक्तिशाली सीनेटर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योग्यता पर सवाल उठाया है। सीनेटर बॉब कॉर्कर ने कहा कि ट्रंप ने उस ‘स्थिरता’ या ‘योग्यता’ का प्रदर्शन नहीं किया है, जो देश का प्रभावी ढंग से नेतृत्व करने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
सीनेटर कॉर्कर ने वर्जीनिया में हुई नस्ली हिंसा पर ट्रंप के विवादित बयानों की पृष्ठभूमि में यह बात कही है। सीनेट की विदेशी संबंधों की शक्तिशाली समिति के अध्यक्ष सीनेटर बॉब कॉर्कर ने कहा कि यदि ट्रंप व्हाइट हाउस में तर्कसंगत बदलाव नहीं करते तो उन्हें डर है कि देश संकट में फंस जाएगा।
विज्ञापन
टैनेसी में एक टाउनहॉल में बैठक के बाद कॉर्कर ने कहा, ‘राष्ट्रपति वह स्थिरता या योग्यता नहीं दिखा पाए हैं, जो उन्हें सफल होने के लिए दिखानी चाहिए।’ कॉर्कर का महत्व इस बात से आंका जा सकता है कि एक बार ट्रंप उन्हें उपराष्ट्रपति बनाने पर विचार कर रहे थे। चुनाव के बाद वह उन्हें विदेश मंत्री बनाने पर भी विचार कर रहे थे।
विज्ञापन