{"_id":"597bb1454f1c1bac7f8b46b1","slug":"bill-of-cancellation-for-obamacare-is-rejected","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप प्रशासन को झटका, ओबामाकेयर को रद्द करने वाला बिल खारिज","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप प्रशासन को झटका, ओबामाकेयर को रद्द करने वाला बिल खारिज
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Sat, 29 Jul 2017 03:18 AM IST
विज्ञापन
obamacare
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबामाकेयर के कुछ हिस्सों को निरस्त करने करने की ट्रंप पशासन की मंशा को करारा झटका लगा है। अमेरिकी सीनेट में शुक्रवार को ओबामाकेयर को निरस्त करने संबंधी विधेयक को नामंजूर कर दिया गया। यही नहीं तीन रिपब्लिकन सीनेटर्स जॉन मैक्केन, सुसान कोलिन्स और लिसा मुर्कोवस्की ने पार्टी लाइन को लांघते हुए डेमेक्रेट्स के साथ मिलकर मतदान किया।
विज्ञापन
इससे यह विधेयक 49 के मुकाबले 51 मतों से खारिज हो गया। वोटिंग के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि तीन रिपब्लिकन और 48 डेमोक्रेट्स ने अमेरिकी लोगों के आत्मसम्मान को चोट पहुंचाया है। मैंने शुरू से ही कहा है कि ओबामाकेयर को फेंक दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि डोनाल्ड ट्रंप शुरू से ही ओबामाकेयर नाम से चर्चित ‘अफोर्डेबल हेल्थ केयर’ कानून के खिलाफ रहे हैं। हाल ही में ब्रेन कैंसर से उबरे रिपब्लिकन सीनेटर जॉन मैक्केन ने अपने फैसले का बचाव किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं ओबामा केयर को निरस्त करने के पक्ष में हूं लेकिन उसकी जगह लोगों के लिए किफायती कानून लाया जाना चाहिए। लेकिन जिस संशोधन विधेयक पर सीनेट ने मतदान किया उससे लोक कल्याणकारी लक्ष्यों को पूरा नहीं किया जा सकेगा।