{"_id":"5b8220e442c79246675311fb","slug":"senator-and-former-republican-presidential-nominee-john-mccain-died-at-the-age-of-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर से पीडि़त वियतनाम युद्ध के हीरो रहे अमेरिकी सीनेटर जॉन मैक्केन का निधन","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
कैंसर से पीडि़त वियतनाम युद्ध के हीरो रहे अमेरिकी सीनेटर जॉन मैक्केन का निधन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 26 Aug 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
जॉन मैकेन
सीनियर अमेरिकी सीनेटर जॉन मैक्केन का शनिवार शाम निधन हो गया। 81 वर्षीय मैक्केन ब्रेन कैंसर से पीडि़त थे। एरिजोना से छह बार सांसद रहे मैक्केन की पहचान वियतनाम युद्ध में एक नायक के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
वियतनाम में वह पांच साल तक कैद में रहे और उस दौरान उन्हें काफी यातनाओं का सामना करना पड़ा था। इस सप्ताह उन्होंने कैंसर का इलाज लेना बंद कर दिया था।
मैक्केन को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मुखर आलोचक माना जाता था।
मैक्केन के निधन पर अमेरिका पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबाम ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, 'हम सभी उनके कर्जदार है। मैक्केन 2008 के राष्ट्रपति चुनाव में ओबामा से राष्ट्रपति की उम्मीदवारी में हार गए थे। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मैक्केन के लिए उनके मन में बहुत सम्मान है।
विज्ञापन
टिप्पणियां गौरतलब है कि जॉन मैक्केन ने बतौर सिनेटर तीन दशक सिनेट में बिताए. इस दौरान उन्होंने युद्ध, शांति देश की दशा-दिशा पर बेबाकी से अपनी राय रखी।
उन्होंने वर्ष 1983 से लेकर 1987 तक अमेरिकी प्रतिनिधि के तौर भी काम किया। जॉन मैक्केन पिछले कुछ दिनों से सिनेट में मौजूद नहीं थे। एरिजोना के घर में भी रहकर स्वास्थ्य लाभ रहे थे. आपको बता दें कि मैक्केन को कैंसर का वही रूप था जिसकी वजह से वर्ष 2009 में सिनेटर टेड केनेडी की मौत हुई थी।
विज्ञापन