फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   see before and after seen of oklahoma cyclone

देखिए तूफान से पहले और बाद का मंजर

Wed, 22 May 2013 09:20 PM IST
Updated Wed, 22 May 2013 09:20 PM IST
विज्ञापन
see before and after seen of oklahoma cyclone

सोमवार को अमेरिका के ओकलाहोमा में आए चक्रवाती तूफान में करीब 24 लोग मारे जा चुके हैं और राहतकर्मियों का कहना है कि उन्होंने अब लोगों की खोजबीन भी बंद कर दी है।

विज्ञापन


अग्निशमन दल के प्रमुख गैरी बर्ड के अनुसार उन्हें 98 फीसदी तक यकीन है कि अब मलबे में न ही कोई जीवित बचा है और न शव बाकी हैं। 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से आया ये चक्रवाती तूफान अपने साथ 24 में से नौ बच्चों की भी जिंदगी ले गया।
विज्ञापन

oklahoma cyclone
विज्ञापन
विज्ञापन

समुद्री तूफान तबाही मचाता हुआ ओकलाहोमा शहर को अपने लपटे में लेकर निकल गया। राज्य की गवर्नर मेरी फेलिन का कहना था कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ शवों को शायद अंतिम संस्कार के लिए सीधा ले जाया गया हो। इससे पहले मरने वालो की संख्या 51 बताई गई थी लेकिन बाद में इसमें संशोधन किया गया। मेडिकल परीक्षक का कहना था कि कुछ पीड़ितों को असमंजस के कारण दोबारा गिन लिया होगा।
oklahoma cyclone

एक स्थानीय अग्निशमन अधिकारी के अनुसार सोमवार से घटनास्थल से कोई जीवित या मुर्दा व्यक्ति नहीं मिला है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि उनका मकसद लोगों की खोजबीन करने के तीन अभियान चलाना था ताकि लोगों के बारे में सुनिश्चित हुआ जा सके। ये काम शाम तक खत्म हो जाना था लेकिन तेज़ बारिश ने इस काम में अड़चन डाली।
oklahoma cyclone
मौसम की जानकारी देने वाले नेशनल वेदर सर्विस (एनडब्लयूएस) ने टोरनेडो के खतरे को ईएफ-5 स्तर तक बढ़ा दिया है। चक्रवात की तीव्रता मापने के लिए फ्यूजिटा स्केल का इस्तेमाल किया जाता है और इस स्केल पर इसे सबसे तीव्र बताया गया है। वे इस तूफान की शक्ति बताने के लिए इसे 'असाधारण' बताते हैं।
oklahoma cyclone
एनडब्लयूएस के अनुसार इस तूफान का रास्ता साढ़े सत्ताईस किलोमीटर का था और इसकी चौड़ाई करीब दो किलोमीटर से अधिक थी। इस चक्रवाती तूफान ने तबाही का सिलसिला 45 मिनट तक जारी रखा और करीब 55,000 लोगों को अपने चपेट में ले लिया। राहतकर्मियों ने 100 से ज्यादा लोगों को मलबे से निकाला वहीं 237 लोग इस घटना में घायल हुए। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ओकलाहोमा में आए चक्रवाती तूफ़ान को एक बड़ी त्रासदी बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed