फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   samsung s 4 has come to challenge iPhone 5

आई फ़ोन 5 को चुनौती देने आ गया सैमसंग एस 4

Fri, 15 Mar 2013 11:03 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 15 Mar 2013 11:03 AM IST
विज्ञापन
samsung s 4 has come to challenge iPhone 5

दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग एक ऐसा स्मार्टफ़ोन बाजार में लेकर आई है जिसकी स्क्रीन को आंखों से नियंत्रित किया जा सकता है।

विज्ञापन


गैलेक्सी एस-4 की स्क्रीन पाँच इंच या 12।5 सेंटीमीटर बड़ी है। सैमसंग पिछले वर्ष बाजार में स्मार्टफ़ोन एस-3 लेकर आई थी जिसके चार करोड़ युनिट अब तक बिक चुके हैं।

गैलेक्सी के नए स्मार्टफ़ोन एस-4 की खूबी ये है कि ये एक साथ दो तस्वीरें खींच सकता है। न्यूयॉर्क में आयोजित एक शानदार समारोह में स्मार्टफ़ोन की इस विशेषता को लोगों को दिखाया है।
विज्ञापन


विश्लेषकों के मुताबिक सैमसंग अमेरिका की कंपनी ऐपल को कड़ी टक्कर देने की स्थिति में है। ऐपल ने अपने आई-फ़ोन से दुनिया भर के मोबाइल बाजार पर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैलेक्सी एस-4 अप्रेल के अंत तक दुनिया भर में बाजारों में उपलब्ध होगा। कंपनी के जेके शिन ने बताया कि 155 देशों के 327 मोबाइल ऑपरेटर अपने उपभोक्ताओं को एस-4 उपलब्ध करवाएगें।

इस फ़ोन में ‘स्मार्ट पॉज’ नाम की एक विशेषता है जिससे उपभोक्ता अगर स्क्रीन के बाहर देखे तो चलते हुआ वीडियो रुक जाता है।

साथ ही फ़ोन का ‘स्मार्ट स्क्रोल’ सॉफ्टवेयर ईमेल और दूसरे विषय-वस्तुओं को देखने के लिए उपभोक्ताओं की आँखों और कलाई का विश्लेषण करता है।

टेलीकॉम विश्लेषक अर्न्स्ट डोकू फ़ोन की इस विशेषता की तारीफ करते हैं। वो कहते हैं को जो उपभोक्ता ट्रेन में सफर करते हैं या फिर उनकी दिलचस्पी तकनीक से जुड़ी बातों में है, उन्हें गैलेक्सी एस-4 की ये विशेषता अपनी ओर आकर्षित करेगी।”


हल्का और पतला
समारोह में लोगों को दिखाया गया कि किस तरह ये फ़ोन अंग्रेजी का चीनी भाषा में और चीनी भाषा का वापस अंग्रेजी में अनुवाद कर सकता है।

फ़ोन के आगे और पीछे दो कैमरे लगें हैं और वो एक साथ दो तस्वीरें खींच सकते हैं और इन तस्वीरों का सम्मिश्रण पेश कर सकते हैं।

फ़ोन के पीछे 13 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है जबकि इसके आगे दो मेगापिक्सल का कैमरा है। गैलेक्सी एस-4 का वजन 130 ग्राम है और ये 7।9 मिलिमीटर मोटा है। यानि ये फ़ोन अपने पूर्वज एस-3 से हल्का और पतला है।

समारोह से पहले जैसा कि कई विश्लेषक मानते थे, कंपनी ने लोगों के सामने फ़ोन के हार्डवेयर से ज्यादा सॉफ्टवेयर की नुमाइश की।

विभिन्न तकनीकों के अलावा, फ़ोन में सैमसंग हब नाम के मल्टीमीडिया स्टोरेज की सुविधा है जिसे विभिन्न सैमसंग फ़ोन के साथ शेयर किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed