फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Russian President Putin describes Donald Trump as an 'outstanding man'

मुस्लिमों पर विवादित बयान देने वाले ट्रंप की पुतिन ने की तारीफ

Fri, 18 Dec 2015 01:56 PM IST
Updated Fri, 18 Dec 2015 01:56 PM IST
विज्ञापन
Russian President Putin describes Donald Trump as an 'outstanding man'

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प की तारीफ की है। उन्होंने ट्रम्प को एक निरपेक्ष और बढ़िया नेता बताया। पुतिन ने दोनों देशों के बीच बातचीत का दौर एक बार फिर से शुरू करने की वकालत करने के लिए ट्रम्प की तारीफ की।

विज्ञापन


पुतिन ने ट्रम्प को एक 'निरपेक्ष नेता' बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच बंद हो चुकी बातचीत की शुरुआत से दोनों देशों को मजबूती मिलेगी। अगर ऐसा होता है तो दोनों आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ सकते हैं और विश्व शांति को फिर से बहाल करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। गौरतलब है कि हाल ही में ट्रम्प ने मुस्लिमों को लेकर एक विवादित बयान भी दिया था जिसमें उन्होंने 'अमेरिका में मुस्लिमों के दाखिल होने पर प्रतिबंध' लगाने की बात कही थी। जिसको लेकर उनकी जमकर आलोचना भी हुई थी।
विज्ञापन


इस विवादित बयान के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने डेमोक्रेटिक सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि बराक ओबामा की सरकार अच्छे अंतर्राष्ट्रीय संबंध स्थापित करने में नाकाम रही है। उनका यह बयान सीरिया आतंकवाद के खिलाफ जारी पुतिन की लड़ाई और उस पर अमेरिका के विरोध के संदर्भ में दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीरिया को लेकर अलग-अलग रुख

Russian President Putin describes Donald Trump as an 'outstanding man'

आपको बता दें कि सीरिया में आतंकवादियों के खात्मे के लिए रूस ने मोर्चा खोल रखा है। इसी दौरान सीरिया के बशर अल असद की सरकार ने रूस के एक लड़ाकू विमान को मार गिराया था जिसका रूस ने कड़ा विरोध किया था। लेकिन इसी मुद्दे पर ओबामा ने बशर अल असद सरकार का समर्थन करते हुए कहा था कि कोई देश अपनी सीमाओं का अतिक्रमण नहीं होने देगा और उसकी रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगा।

गौरतलब है कि अमेरिका और रूस ने सीरिया और उसके आस-पास के इलाकों में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) और उसके सहयोगी आतंकवादी संगठनों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है लेकिन ये दोनों देश अगल-अलग मोर्चों पर लड़ाई लड़ रहे हैं।

वहीं रूस ने इस आतंकवाद के खिलाफ शुरू की गई जंग में अमेरिका को साथ मिलकर लड़ाई लड़ने की बात कही थी लेकिन अमेरिका ने इससे इनकार कर दिया। इस मामले को मुद्दा बनाकर ट्रम्प ने ओबामा सरकार पर हमले तेज कर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed