फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   RUSSIA HAS TRUMP'S SECRETS

रूस के पास हैं डोनाल्ड ट्रंप के आपत्तिजनक राज

Thu, 12 Jan 2017 03:43 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन Updated Thu, 12 Jan 2017 03:43 AM IST
विज्ञापन
RUSSIA HAS TRUMP'S SECRETS

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों ने पिछले सप्ताह वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उस अप्रमाणित रिपोर्ट का सार पेश किया था जिसमें बताया गया था कि रूस ने ट्रंप के बारे में अश्लील व संकट में डालने वाली निजी सूचनाएं जुटा ली हैं। यह सार उन राजनीतिक कार्यकर्ताओं के ज्ञापन पर आधारित हैं जो ट्रंप को प्रत्याशी की पटरी से उतारने के लिए तैयार किया गया था। ट्रंप ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए फर्जी बताया है।

विज्ञापन


हालांकि रिपोर्ट में किए गए दावों को न्यूयॉर्क टाइम्स पुष्ट नहीं कर सका है, लेकिन दो पन्नों की यह रिपोर्ट वाशिंगटन में राजनीतिक लोगों और पत्रकारों को भी मिल चुकी है, जिसे सीएनएन पर प्रस्तुत किया जा चुका है। अमेरिका की खुफिया एजेंसियां इस रिपोर्ट को काफी विस्फोटक मानती हैं, इसलिए उन्होंने इस बारे में ट्रंप, बराक ओबामा और संसद के वरिष्ठ नेताओं को बताने का फैसला किया। 
विज्ञापन


‘बजफीड’ की रिपोर्ट के मुताबिक यह खबर ब्रिटिश खुफिया एजेंट द्वारा तैयार डोजियर के हवाले से पुष्ट होती है। इनमें दावा है कि - ‘ब्रिटिश एजेंट को रूसी सूत्रों ने बताया है कि उनके पास अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारी है। इसमें ट्रंप की एक सीक्रेट फिल्म भी है। जिसके सहारे ट्रंप को ब्लैकमेल किया जाता है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोधियों के लिए तैयार की गई थी यह रिपोर्ट

RUSSIA HAS TRUMP'S SECRETS

यह फिल्म मास्को के एक होटल के कमरे की है, जिसमें ट्रंप की वेश्याओं के साथ अश्लील क्लिपिंग हैं। दस्तावेजों में यह भी आरोप हैं कि ट्रंप के प्रतिनिधियों ने रूसी सरकार के प्रतिनिधियों से सूचनाओं का आदान-प्रदान भी किया है। खुफिया अधिकारियों को चिंता थी कि इसके अस्तित्व के बारे में ट्रंप को बताने के पहले ही कहीं यह सूचना लीक न हो जाए। 

इन अधिकारियों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि वे इस रिपोर्ट के बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ भी बताने के लिए अधिकृत नहीं हैं। उधर, ट्रंप के प्रवक्ता केल्याने कॉन्वे ने कहा कि यह दावा विपक्षियों के शोध ज्ञापन का हिस्सा है, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

ट्रंप के राजनीतिक विरोधियों के लिए तैयार की गई थी यह रिपोर्ट
‘बजफीड’ के ऑनलाइन संस्करण ने मंगलवार को इस दस्तावेज की प्रति प्रकाशित की है लेकिन उसे प्रामाणिक नहीं बताया। दस्तावेजों के मुताबिक बीते पांच साल से रूस डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन दे रहा है। वेबसाइट के मुताबिक यह दस्तावेज पूर्व ब्रिटिश खुफिया एजेंट ने ट्रंप के राजनीतिक विरोधियों के लिए तैयार किया था। रिपोर्ट के मुताबिक रूसी अधिकारियों ने ट्रंप की इन जानकारियों के बदले उनसे कई समझौते भी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed