{"_id":"5bcd021abdec22695c1f5402","slug":"russia-advised-american-president-trump-to-do-not-break-atomic-treaty","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस ने परमाणु संधि से हटने की योजना पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को किया आगाह","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
रूस ने परमाणु संधि से हटने की योजना पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को किया आगाह
एजेंसी, मॉस्को
Updated Mon, 22 Oct 2018 04:33 AM IST
विज्ञापन
donald trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आगाह किया है कि शीत युद्ध के समय के परमाणु हथियार समझौते से हटने की उनकी योजना खतरनाक है। रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रेयाबकोव ने कहा कि परमाणु हथियार समझौते से हटना खतरनाक कदम होगा साथ ही कहा कि सैन्य क्षेत्र में पूरी तरह से अपने अधिकार के प्रयास के लिए वाशिंगटन को अंतरराष्ट्रीय निंदा का सामना करना पड़ रहा है।
इससे पहले अमेरिका का राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि वह मध्यम दूरी परमाणु शक्ति (आईएनएफ) संधि से अलग हो जाएगा। गौरतलब है कि आईएनएफ संधि की अवधि अगले दो साल में खत्म होनी है। साल 1987 में हुई यह संधि अमेरिका और यूरोप तथा सुदूर पूर्व में उसके सहयोगियों की सुरक्षा में मदद करती है।
यह संधि अमेरिका तथा रूस को 300 से 3,400 मील दूर तक मार करने वाली जमीन से छोड़े जाने वाली क्रूज मिसाइल के निर्माण को प्रतिबंधित करती है। इसमें सभी जमीन आधारित मिसाइलें शामिल हैं।