{"_id":"5ab781244f1c1b2d3e8b4597","slug":"robotic-fish-sofi-will-find-marine-secrets","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में 50 फीट तक जाकर समुद्र के गूढ़ रहस्यों का पता लगाएगी मछली","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पानी में 50 फीट तक जाकर समुद्र के गूढ़ रहस्यों का पता लगाएगी मछली
एजेंसी, बोस्टन
Updated Sun, 25 Mar 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
Robotic Fish
अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक कमाल की रोबोट मछली का आविष्कार किया है जिसका नाम सोफी है। ये पानी के अंदर जाकर समुद्री रहस्यों को पता लगाएगी। यह समुद्र में सभी मछलियों के साथ स्वतंत्र रूप से तैर सकती है।
विज्ञापन
मैसाच्यूसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित रोबो फिश सोफी का फीजी के रेनबो रीफ में सोफी का परीक्षण किया है। यह समुद्र की सतह से 50 फीट की गहराई में तकरीबन 40 मिनट तक तैरने में सक्षम है।
विज्ञापन
सिलिकॉन रबर से बनी यह रोबो मछली समुद्र के भीतर की दुनिया की तस्वीरें ले सकती है, जिससे वैज्ञानिकों को समुद्री जीवन के बारे में अधिक जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
य0ह सीधा, आगे, पीछे और ऊपर या नीचे छलांग भी लगा सकती है। इन खूबियों के कारण सोफी समुद्र में मछलियों और अन्य जलीय जंतुओं के साथ तैरने के सक्षम है। यह समुद्र के वातावरण में पूरी तरह से घुल-मिल सकती है। यह अध्ययन द जर्नल साइंस रोबोटिक्स नामक एक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।