फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Rising distance from the moon because of Long days on Earth 

चांद से बढ़ती दूरी के कारण पृथ्वी पर लंबे होते जा रहे दिन, 1.4 अरब साल पहले 18 घंटे का होता था दिन

Wed, 06 Jun 2018 04:06 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Wed, 06 Jun 2018 04:06 AM IST
विज्ञापन
Rising distance from the moon because of Long days on Earth 
planet - फोटो : planet
चांद के पृथ्वी से दूर जाने के कारण हमारे ग्रह पर दिन लंबे होते चले जा रहे हैं। एक हालिया शोध में यह रोचक जानकारी सामने आई है। शोध में कहा गया है कि 1.4 अरब साल पहले एक दिन केवल 18 घंटे का होता था।
विज्ञापन


शोध के अनुसार, 1.4 अरब साल पहले चांद अधिक करीब था। हालांकि एक लंबी अवधि के दौरान उसने पृथ्वी के चारों ओर घूमने के अपने तरीके में बदलाव किया। इसी कारण चांद से पृथ्वी की दूरी बढ़ती चली गई। अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कांसिन-मैडिसन के प्रोफेसर स्टीफेन मेयर्स ने कहा कि जैसे-जैसे चांद पृथ्वी से दूर जा रहा है वैसे-वैसे धरती एक ‘स्पिनिंग फिगर स्केटर’ की तरह व्यवहार कर रही है जो अपनी बांहें फैलाने के दौरान अपनी गति कम कर लेता है। यह शोध चांद के साथ पृथ्वी के गहरे इतिहास को दोबारा स्थापित करता है। दरअसल ब्रह्मांड में पृथ्वी की गति अन्य ग्रहों से प्रभावित होती है जो उस पर बल डालते हैं।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने लाखों वर्षों की अवधि में पृथ्वी की इस गति का अवलोकन किया और इससे वह पृथ्वी तथा चांद के बीच की दूरी और दिन के घंटों का पता लगा पाए। यह शोध ‘प्रोसिडिंग्स ऑफ दी नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज’ में प्रकाशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed