रिचर्ड ब्रैनसन को पसंद नहीं है ये आदत, ऐसा करने पर टेस्ला कंपनी से भी निकाले गए हैं कर्मचारी
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
जब ट्रैफिक जाम लगा हो तब समय पर ऑफिस पहुंचने के लिए रिचर्ड ब्रैनसन सड़क पर दौड़ लगाने लगते हैं। उन्हें काम के दौरान लेट पहुंचना बिलकुल पसंद नहीं है। अपनी मेहनत से अरबपति बना यह इंसान बहुत मस्तीखोर है और अपने यहां काम करने वालों को भी मस्ती में काम करने की सलाह देता है लेकिन समय पर मीटिंग में पहुंचने के लिए वह मैनहट्टन की सड़कों पर दौड़ लगाने में भी हिचकता नहीं है। उसने यह बातें हालिया अपने ब्लॉग में भी लिखी हैं।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
जब ट्रैफिक जाम लगा हो तब समय पर ऑफिस पहुंचने के लिए रिचर्ड ब्रैनसन सड़क पर दौड़ लगाने लगते हैं। उन्हें काम के दौरान लेट पहुंचना बिलकुल पसंद नहीं है। अपनी मेहनत से अरबपति बना यह इंसान बहुत मस्तीखोर है और अपने यहां काम करने वालों को भी मस्ती में काम करने की सलाह देता है लेकिन समय पर मीटिंग में पहुंचने के लिए वह मैनहट्टन की सड़कों पर दौड़ लगाने में भी हिचकता नहीं है। उसने यह बातें हालिया अपने ब्लॉग में भी लिखी हैं।
देरी से ऑफिस पहुंचने वाले लोग मस्तमौला ब्रैनसन को बिलकुल पसंद नहीं है। उनका मानना है कि समय की पाबंदी दिखाती है कि आप अपने काम को लेकर कितने गंभीर, व्यवस्थित और दूसरों के समय का आदर करने वाले हैं।
ब्रैनसन लिखते हैं, 'समय की पाबंदी पर 19वीं सदी के प्रसिद्ध राजनेता थॉमस चांदलर हेलिबर्टन ने भी कहा था, 'समय की पाबंदी बिजनेस की आत्मा है।' ब्रेनसन लिखते हैं, 'मैं ये नहीं कहता कि ये आत्मा है लेकिन यह पैकेज का महत्वपूर्ण हिस्सा जरूर है।'
ब्रैनसन ऐसे अकेले व्यक्ति नहीं हैं जो समय की पाबंदी को इतना महत्व देते हैं। बल्कि इसी साल जुलाई में टेस्ला ने भी अपने कर्मचारियों के लिए नई हाजिरी योजना बनाई है। जिसमें कर्मियों को देरी से आने के बाद जुर्माना देना पड़ता है। टेस्ला का कहना है कि जब कोई एक कर्मचारी देरी से आता है तो उससे पूरे व्यापार की दक्षता खतरे में पड़ सकती है।
देरी से आने वाले कर्मियों के लिए ये है टेस्ला की योजना
कर्मचारियों का देरी से आना न केवल ब्रैनसन के लिए बल्कि टेस्ला कंपनी के लिए भी परेशानी बना हुआ है। साल 2017 में करियर बिल्डर (रोजगार वेबसाइट) के सर्वे के अनुसार करीब 29 फीसदी कर्मी देरी से कार्यालय पहुंचते हैं। ये आंकड़ा साल 2016 में 25 फीसदी था। कई बार तो कर्मचारियों की मजबूरी भी होती है जिसके कारण उन्हें देर हो जाती है।
वेबसाइट के अनुसार टेस्ला कंपनी के संस्थापक एलन मस्क ने भी यह योजना बनाई है। करीब 40 फीसदी मैनेजर्स का कहना है कि यदि कोई कर्मचारी काम पर देरी से आता है तो उसे कंपनी से निकाल दिया जाता है।
ब्रैनसन लिखते हैं, 'अगर समय पर पहुंचना नामुमकिन हो जाए तो मैं लोगों को बताता हूं और माफी भी मांगता हूं। लेकिन इससे पहले मैं हर संभव कोशिश करता हूं कि मैं समय पर पहुंच पाऊं।' करियर बिल्डर के आंकड़े के अनुसार अगर कोई कर्मचारी देरी से आता है तो वह उतनी ही देरी तक काम भी करता है। ताकि वह नियमित समय तक काम करे और कंपनी को कोई नुकसान न हो।
समय की पाबंदी के बारे में बताते हुए ब्रैनसन ने अपने पिता का जिक्र करते हुए लिखा है, 'मेरे पिता मुझे साइड में ले गए और धीरे से कहा कि क्या तुम्हारा समय हर किसी के मुकाबले ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है।' ब्रैनसन आगे लिखते हैं कि जब से समय की पाबंदी को उन्होंने नियंत्रित किया है तभी से वह किसी भी मीटिंग में देरी से नहीं पहुंचे हैं।