{"_id":"582c69904f1c1b57368ff85b","slug":"research-sexual-and-violent-scenes-influence-your-dreams","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिसर्च: यौन एवं हिंसक दृश्य करते हैं आपके सपनों को प्रभावित ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
रिसर्च: यौन एवं हिंसक दृश्य करते हैं आपके सपनों को प्रभावित
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Wed, 16 Nov 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
दिन भर में जो भी हिंसक और यौन संबंधी दृश्य या वीडियो आप देखते हैं वो रात में आपके सपनों को प्रभावित करने का काम करता है। एक नई रिसर्च में इस बात का पता चला है कि जो लोग रात में सोने के पहले 90 मिनट के बीच ऐसे दृश्य देखते हैं, उनको सामान्य लोगों की अपेक्षा 13 गुना अधिक हिंसक स्वप्न आते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा जो लोग यौन संबंधी दृश्य देखते हैं उनमें यौन संबंधी स्वप्न आने की संभावनाएं छह गुना होती हैं। शोधकर्ताओं ने मीडिया और स्वप्न पर पड़ने वाले उसके प्रभाव के आधार पर 10 से 60 वर्ष के 1287 लोगों पर शोध कर के इस बात का पता लगाया। यह शोध ड्रीमिंग पत्रिका में प्रकाशित हुआ।
विज्ञापन