{"_id":"57ec394d4f1c1b907457443b","slug":"research-is-revealing-poverty-make-you-older-before-age","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध में हुआ खुलासा : समय से पहले बूढ़ा करती है गरीबी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
शोध में हुआ खुलासा : समय से पहले बूढ़ा करती है गरीबी
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Thu, 29 Sep 2016 03:12 AM IST
विज्ञापन
गरीबी
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबी न सिर्फ आधुनिक सुख सुविधाओं से वंचित करती है, बल्कि यह युवाओं को समय से पहले बूढ़ा भी बना देती है। हालिया शोध में खुलासा हुआ है कि गरीबी और आर्थिक कठिनाईयों से युवाओं की सूझबूझ कमजोर हो जाती है और वे समय से पहले बूढ़े होने लगते हैं। हालांकि इससे पहले शोध में पाया गया था कि गरीबी के माहौल में बचपन गुजारने से सिर्फ दिमाग बुरी तरह प्रभावित होता है।
विज्ञापन
अमेरिका स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी की शोधकर्ता अदीना जेकी अल हजूरी का कहना है कि युवा अवस्था और अधेड़ अवस्था में कमाई घटने एवं बढ़ने का लोगों के स्वास्थ्य पर असर देखने को मिला। कमाई कम होने पर लोग समय से पहले बूढ़े दिखने लगे, जबकि आय बढ़ने से बूढ़े होने की गति में कमी देखी गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कमाई कम होने और आर्थिक मुश्किलें बढ़ने पर लोगों का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित होने लगता है। इस संबंध में करीब साढ़े तीन हजार लोगों पर गहन शोध किया गया, जो अमेरिकन जर्नल ऑफ प्रीवेंटिव मेडिसिन में प्रकाशित हुआ।
विज्ञापन