फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Republican MP demands to continue investigation of hillary clinton private email server trump russia

रिपब्लिकन सांसदों की मांग- 'जारी रहे हिलेरी क्लिंटन निजी ई-मेल सर्वर और ट्रंप-रूस मामले की जांच '

Sat, 29 Dec 2018 03:33 PM IST
Shani Mishra एपी, वाशिंगटन
एपी, वाशिंगटन Published by: Shani Mishra Updated Sat, 29 Dec 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
Republican MP demands to continue investigation of hillary clinton private email server trump russia
Donald Trump- Hillary clinton

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत में रूस का हाथ होने और हिलेरी क्लिंटन निजी ई-मेल सर्वर मामले की जांच आगे बढ़ाने की बात कही है। सांसदों का कहना है कि एफबीआई और न्याय विभाग द्वारा 2016 में मामलों की सालभर चली जांच बंद कर देना उचित नहीं है।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम जारी पत्र में कहा गया है प्रतिनिधि सभा की दो समितियों के चेयरमैन ने इन मामलों की जांच को असमान बताया है और न्याय विभाग से इसके लिये एक विशेष वकील नियुक्त करने के लिये कहा है।
विज्ञापन


अगले सप्ताह सेवानिवृत्त हो रहे प्रतिनिधि सभा की न्यायिक समिति के अध्यक्ष रॉबर्ट गुडलाते और प्रतिनिधि सभा की पर्यवेक्षण एवं सरकारी सुधार समिति के अध्यक्ष ट्रे गॉडी ने न्याय विभाग और सीनेट में बहुमत के नेता मिच मैककोनेल को लिखे पत्र में कहा कि हजारों दस्तावेज देखने और कई लोगों से पूछताछ में चिंताजनक तथ्यों का खुलासा हुआ जो हमारे शुरुआती सवालों और चिंताओं को बढ़ाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपब्लिकन सांसदों ने कहा कि चुनाव के समय से ही उनका मानना है कि राष्ट्रपति ट्रंप के रूस से रिश्तों की जांच शुरू करके और हिलेरी क्लिंटन को ई-मेल मामले में क्लीन चिट देकर न्याय विभाग के अधिकारियों ने ट्रंप के साथ पक्षपात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed