{"_id":"58f001b64f1c1bbc7fcf7919","slug":"relationships-can-be-very-bad-with-russia-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस के साथ बेहद खराब हो सकते हैं रिश्ते: ट्रंप ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
रूस के साथ बेहद खराब हो सकते हैं रिश्ते: ट्रंप
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Fri, 14 Apr 2017 04:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस के साथ उनके देश के संबंध अब तक के निचले स्तर पर जा सकते हैं। हालांकि उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि ऐसा नहीं होगा। रूस और अमेरिका अगर बेहतर रिश्ते बना पाते हैं तो यह जबरदस्त चीज होगी।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा कि अगर नाटो और अमेरिका रूस के साथ दोस्ती कायम कर सकें तो यह कमाल की बात होगी। इस समय हम रूस से बिल्कुल भी तालमेल नहीं बिठा पा रहे हैं। हो सकता है कि रूस के साथ अमेरिका के संबंध अब तक के सबसे खराब दौर में पहुंच जाएं।
विज्ञापन
ट्रंप ने यह आशंका नाटो के सेक्रेट्री जनरल जेन्स स्टोलटनबर्ग के साथ एक पत्रकारों की एक बातचीत के दौरान जाहिर की। ट्रंप ने कहा कि रूस के साथ अच्छे संबंध लंबी कोशिश का नतीजा रहे हैं। लेकिन अब जो हालात हैं उसमें बहुत कुछ भविष्य के घटनाक्रमों पर निर्भर है। पुतिन रूस के नेता है। उनका देश मजबूत है। लेकिन हम भी काफी मजबूत हैं। गौरतलब है कि हाल में विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने रूस का पहला दौरा किया। उन्होंने इस दौरे में पुतिन से मुलाकात की थी।
विज्ञापन