फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   rape allegation against donald trump

डोनाल्ड ट्रंप पर बलात्कार का आरोप, महिला ने ठोंका 660 करोड़ का हर्जाना

Fri, 29 Apr 2016 04:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 29 Apr 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
rape allegation against donald trump
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Reuters

अमेरिका में अपने विवादित बयानों के जरिए चर्चा में आए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोपाल्ड ट्रंप पर नई मुसीबत आ गई है। अब डोनाल्ड ट्रंप पर एक महिला ने बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वो 13 साल की थी तब डोनाल्ड ट्रंप और उसके दोस्त ने मिलकर उसका यौन शोषण किया था। यह मामला वर्ष 1994 का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


मिरर की खबर के मुताबिक पीड़ित महिला ने अमेरिका की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ऑफ कैलिफोर्निया में डोनाल्‍ड ट्रंप के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि ट्रंप और उसके अरबपति फ्रेंड जेफ्री एप्सटाइन मॉडलिंग में करियर बनाने का वादा कर मेरा सैक्सुअल हैरासमेंट किया। 
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया कि डोनाल्ड ट्रंप और उसका दोस्त जेफ्री एप्सटाइन उसे धमकी देते थे और उसके साथ गलत हरकतें करते थे। महिला का कहना है कि उन्हें ट्रंप के दोस्त के न्यूयार्क वाले घर पर बुलाया जाता था। यहां ये लोग सेक्स पार्टी करते थे। एक बार दोनों ने मुझे चार महीने तक सेक्स स्लेव बना कर रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने गंभीर आरोप लगाया है कि ट्रंप ने पार्टी के दौरान उसका बलात्कार किया। शिकायत के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार महिला से एक सेक्स पार्टी में मिले थे। इस दौरान ट्रंप ने उसका बलात्कार किया। पीड़ित महिला ने 100 मिलियन डॉलर (660 करोड़) का केस किया है। 


अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी से खड़े हुए डोनॉल्ड ट्रंप ने इसे साजिश करार दिया है। ट्रंप ने कहा कि यह आरोप मेरी छवि को खराब करने के लिए लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed