फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Rafale Deal: Dassault Aviation will deliver fighter jets to India from 2019

राफेल: 2019 से भारत को लड़ाकू विमान देना शुरू करेगा दसॉल्ट

Tue, 16 Oct 2018 08:05 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Oct 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
Rafale Deal: Dassault Aviation will deliver fighter jets to India from 2019
दसॉल्ट सीईओ एरिक ट्रैपियर

राफेल सौदे को लेकर देश में काफी गहमा-गहमी का माहौल है। विपक्ष इस सौदे को सरकार का भ्रष्टाचार बता रही है। उससे विमान की कीमत में हुए इजाफे का कारण पूछ रही है। इसके साथ ही अपनी मनपसंद कंपनी रिलायंस को यह सौदा दिलाने में अहम भूमिका निभाने का भी आरोप लगा रही है। इसी बीच दसॉल्ट एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर का एक बयान आया है। जिसमें उनका कहना है कि कंपनी 2019 से भारत को लड़ाकू विमान देना शुरू कर देगी। 

विज्ञापन


ऑर्लैंडो में होने वाले सबसे बड़े बिजनेस जेट शो से पहले एरिक ने कहा कि वह 2019 से भारत को लड़ाकू विमान देना शुरू करेंगे और वह आने वाले महीनों में और ऑर्डर का इंतजार कर रहे हैं। साल 2016 में भारत ने 36 राफेल खरीदने के लिए डील की थी। लेकिन तभी से विपक्षी पार्टियों इसकी आलोचना कर रही हैं और इसे सबसे बड़ा रक्षा घोटाला बता रही हैं। 
विज्ञापन


राफेल सौदे पर भाजपा को केवल विपक्षी पार्टियों का ही नहीं बल्कि अपने सांसदों के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। भाजपा सासंद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की बजाए रिलायंस को दसॉल्ट का साझेदार बनाने पर सवाल उठाए थे। सिन्हा ने कहा था, 'यह सवाल पूछा जा रहा है कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड जैसी अनुभवी कंपनी को अलग क्यों रखा गया और राफेल सौदे के लिए एक नयी कंपनी को ठेका क्यों मिला।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शनिवार को राफेल के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के वर्तमान और पूर्व कर्मचारियों से मुलाकात की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि राफेल आपका अधिकार है। मोदी सरकार को आरोपी बताते हुआ उन्होंने कहा था कि पब्लिक सेक्टर यूनिट (पीएसयू) की फाइटर प्लेन बनाने की क्षमता पर शंका जाहिर करके उनका अपमान किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीब जनता का पैसा उद्योगपति अनिल अंबानी की जेब में डाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed