नस्लवाद अमेरिकी लोगों के डीएनए में: ओबामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने माना है कि उनक देश अब भी नस्लवाद से उबरा नहीं है.एक रेडियो इंटरव्यू में राष्ट्रपति ओबामा ने ये बात कही।
इस दौरान उन्होंने ‘निगर’ यानी हब्शी (काले लोगों के लिए प्रयोग किए जाने वाला शब्द) शब्द का इस्तेमाल किया। हाल ही में एक अमरीकी युवा ने दक्षिणी कैरोलाइना की एक चर्च में अंधाधुंध गोली चला कर 9 अफ्रीकी अमेरिकी लोगों की हत्या कर दी थी।
पुलिस का मानना है कि ये गोलीबारी करने वाला शख्स नस्लभेदी सोच से प्रभावित था। इंटरव्यू में हास्य अभिनेता मार्क मेरॉन ने राष्ट्रपति ओबामा से बात की है।
आगे बढ़ रहा है यह डीएनए
इंटरव्यू में ओबामा ने कहा है, ’’यह सिर्फ खुल्लमखुल्ला भेदभाव का मसला नहीं है। समाज रातों रात उन सब को नहीं मिटा पाता है जो पीछे के 200-300 सालों में हुआ हो।’’
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये माना कि नस्ल को लेकर अमरीका में हालात उनके बचपन की तुलना में बेहतर हुए हैं, हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि काले लोगों को दास प्रथा वाले अमरीकी इतिहास की, ''लंबी छाया है जो अब भी हमारे डीएनए का हिस्सा है और जो आगे बढ़ रहा है।''