{"_id":"5b828b7542c792466408ccfd","slug":"public-company-will-remain-tesla-ilon-musk-had-decided-to-privatize","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक कंपनी ही रहेगी टेस्ला, शेयर गिरने की वजह से लिया था प्राइवेट करने का फैसला","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पब्लिक कंपनी ही रहेगी टेस्ला, शेयर गिरने की वजह से लिया था प्राइवेट करने का फैसला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 26 Aug 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला पहले की तरह पब्लिक कंपनी बनी रहेगी। इसे प्राइवेट कंपनी में नहीं बदला जाएगा। और इसे लाभदायक बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। कंपनी के चेयरमैन व सीईओ इलोन मस्क ने यह जानकारी दी है। उन्होंने निवेशकों से मिले फीडबैक पर गौर करते हुए यह निर्णय लिया है
विज्ञापन
मस्क ने सात अगस्त को एक ट्वीट के जरिए चौंका दिया था कि वह टेस्ला को प्राइवेट कंपनी में बदलने पर विचार कर रहे हैं। वह कंपनी के शेयरधारकों से 420 डॉलर के भाव से शेयर वापस लेना चाहते हैं। इसके लिए कंपनी ने धन की व्यवस्था भी कर ली है। मस्क की घोषणा के बाद अब तक टेस्ला के शेयर का भाव 20% से ज्यादा गिर चुका है।
विज्ञापन
मस्क ने कंपनी के ब्लॉग पर लिखा, 'मैंने टेस्ला के बोर्ड के साथ गुरुवार को बैठक की। मैंने उन्हें बताया कि मेरा मानना है कि टेस्ला के लिए एक पब्लिक कंपनी बने रहना ही बेहतर है। बोर्ड ने भी इससे सहमति जताई है।
विज्ञापन
मौजूदा शेयरधारकों के साथ बातचीत और सिल्वर लेक, गोल्डमैन साक्स और मॉर्गन स्टैनली जैसे वित्तीय सलाहकारों के आकलन के आधार पर स्पष्ट है कि टेस्ला के मौजूदा शेयरधारकों का मानना है कि उनके लिए कंपनी का सार्वजनिक बने रहना ही अच्छा है।'