फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   pressure cooker bombs suspected in boston blast

बॉस्टन: प्रेशर कुकर बम का सुराग

Wed, 17 Apr 2013 08:11 PM IST
Updated Wed, 17 Apr 2013 08:11 PM IST
विज्ञापन
pressure cooker bombs suspected in boston blast

अमेरिका के बॉस्टन शहर में सोमवार को हुए धमाकों में इस्तेमाल बम शायद प्रेशर कुकर में रखा गया था- ये कहना है धमाकों की जाँच कर रहे अधिकारियों का।

विज्ञापन


आंतरिक सुरक्षा विभाग और जाँच एजेंसी एफबीआई की ओर से जारी एक साझा बुलेटिन में जो तस्वीर दिखाई गई है, उसमें पीठ पर लटकाने वाले एक काले बैग के अवशेष, एक विस्फोटक उपकरण और धातुओं के कुछ टुकड़े दिखते हैं।  
विज्ञापन

सोमवार को बॉस्टन मैराथन की फिनिश लाइन के निकट हुए दो धमाकों में तीन लोगों की मौत हो गई थी और 170 लोग घायल हुए थे।

जो तीन लोग मारे गए हैं, उनमें आठ साल का एक बच्चा, 29 साल की एक महिला और चीन का एक छात्र शामिल है।

बॉस्टन से बीबीसी संवाददाता पॉल एडम्स का कहा है कि मंगलवार की रात बॉस्टन शहर के कई हिस्सों में मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया।

प्रार्थना सभा

गुरुवार को राष्ट्रपति बराक ओबामा भी बॉस्टन जाएँगे और एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लेंगे।

इस बीच एफ़बीआई के स्पेशल एजेंट रिचर्ड डेस लॉरियर्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नाइलॉन के टुकड़े घटनास्थल से बरामद किए गए हैं।  इसके साथ-साथ बॉल बियरिंग और कीलों के टुकड़े भी मिले हैं, जिन्हें शायद प्रेसर कुकर उपकरण में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जो भी चीज़ें घटनास्थल से मिली हैं, उन्हें वर्जीनिया के क्वांटिको स्थित एजेंसी के लेबोरेट्री में भेजा जाएगा, जहाँ विशेषज्ञ ये पता लगाने की कोशिश करेंगे कि कौन सा उपकरण इस्तेमाल हुआ था।

लॉरियर्स ने बताया, "जाँच अभी शुरुआती दौर में है। किसी ने अभी तक ज़िम्मेदारी लेने का दावा नहीं किया है। इसलिए संदिग्धों की पहचान और उनकी मंशा अब भी स्पष्ट नहीं है।"

उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें कोई भी संदेहास्पद गतिविधि दिखे, तो उन्हें इसकी रिपोर्ट करनी चाहिए। समाचार एजेंसी एपी ने जाँच कर रहे अधिकारियों के एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया है कि बम को 1.6 गैलन की क्षमता वाले एक प्रेशर कुकर में रखा गया था।

सूत्र का कहना है कि बमों को एक काले बैग में रखा गया था और फिर वहाँ छोड़ दिया गया था। बीबीसी संवाददाता का कहना है कि रिपोर्टों में ये भी कहा जा रहा है कि एक सर्किट बोर्ड और बैटरी पैक भी घटनास्थल से बरामद किया गया है।

उपकरण

घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उनकी चोटों से ये संकेत मिलता है कि बमों में धातुओं के टुकड़ों और छर्रों का इस्तेमाल किया गया था।

उसी संवाददाता सम्मेलन में मासाच्युसेट्स के गवर्नर डेवल पैट्रिक ने कहा कि बॉस्टन के लोग इस हमले से अपने आप को संभाल लेंगे और जख़्म भरने की कोशिश करेंगे।

गुरुवार की सुबह राष्ट्रपति बराक ओबामा मारे गए लोगों के लिए आयोजित एक प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। व्हाइट हाउस का कहना है कि ओबामा ने कनास की अपनी प्रस्तावित यात्रा को रद्द कर दिया है।


बॉस्टन धमाके में मारे गए तीन लोगों में आठ साल का एक बच्चा मार्टिन रिचर्ड भी था, जो बॉस्टन के डोरचेस्टर इलाक़े का रहने वाला था।

वो उस समय मैराथन की फिनिशिंग लाइन पर अपनी माँ और बहन के साथ खड़ा था, जब धमाका हुआ। दोनों ही इस धमाके में बुरी तरह घायल हो गए थे।

एक महिला, जो इस धमाके में मारी गईं, वो थीं 29 वर्षीय क्रिस्टल कैम्पबेल, जो एक रेस्तरां में मैनेजर थीं। बॉस्टन यूनिवर्सिटी के मुताबिक चीन की रहने वाली एक ग्रेजुएट छात्रा भी इस धमाके में मारी गई है।

न्यूयॉर्क स्थित चीन के वाणिज्य दूतावास ने इसकी पुष्टि की कि मारी गई छात्रा चीन की नागरिक थी। उनके परिजनों के अनुरोध पर उनका नाम सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed