{"_id":"5b2b5a164f1c1b6d4d8b7b6d","slug":"president-ramnath-kovind-will-do-yoga-asanas-with-his-counterpart-of-suriname","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति कोविंद सूरीनाम के अपने समकक्ष के साथ करेंगे योग के आसन","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
राष्ट्रपति कोविंद सूरीनाम के अपने समकक्ष के साथ करेंगे योग के आसन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लैटिन अमेरिकी देश सूरीनाम के अपने समकक्ष डेजायर डेलानो बेटरेसे के साथ यहां योग आसन करेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब दो देशों के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक साथ शामिल होंगे।
राष्ट्रपति कोविंद ने आज ट्वीट किया कि मैं सूरीनाम के पारामारिबो में राष्ट्रपति बेटरेसे के साथ योग दिवस समारोह में शामिल होने का इंतजार कर रहा हूं। यह पहली बार होगा जब दो राष्ट्र प्रमुख अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे होंगे।
इस मौके पर शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैं दुनियाभर में योग कर रहे लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। योग भारत की एक प्राचीन परंपरा है लेकिन यह केवल भारत की नहीं है बल्कि यह मानवता की अमूर्त विरासत है। मैं आपको आमंत्रित करता हूं कि आप जहां कहीं भी हों, योग का अनुभव लें।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2014 में घोषणा की थी कि 21 जून का दिन हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यूनान, सूरीनाम और क्यूबा के तीन देशों के अपने दौरे के दूसरे चरण में राष्ट्रपति बुधवार को ही सूरीनाम की राजधानी पारामारिबो पहुंचे हैं।

I look forward to participating in the Yoga Day celebrations with President Bouterse in Paramaribo, Suriname. This is the first time two heads of state will be celebrating International Yoga Day together #PresidentKovind
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 21, 2018