फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   President Donald Trump declared emergencies in Florida and Puerto Rico due to Hurricane Irma

'हार्वे' के बाद अब अमेरिका पर 'इरमा' की मार, फ्लोरिडा और प्यूर्टो रिको में इमरजेंसी घोषित

Wed, 06 Sep 2017 09:17 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Wed, 06 Sep 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
President Donald Trump declared emergencies in Florida and Puerto Rico due to Hurricane Irma
तूफान इरमा

टेक्सास और लुसियाना में 'हार्वे' द्वारा मचाई गई तबाही के बाद अब अमेरिका पर 'इरमा' तूफान के चलते संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इरमा को 50 साल का सबसे खतरनाक तूफान बताया जा रहा है, जिसे देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा और प्यूर्टो रिको में आपातकाल घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


कैटेगरी 5 का खतरनाक चक्रवाती तूफान
दक्षिण पूर्व अमेरिका पर एक और खतरनाक चक्रवाती तूफान 'इरमा' का खतरा मंडराने लगा है। इरमा तूफान अब और भयानक रूप अपनाते हुए कैटेगरी 5 के शक्तिशाली तूफान में बदल गया है। जिससे फ्लोरिडा, प्यूर्टो रिको और अमेरिकी द्वीपसमूह के प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा और प्यूर्टो रिको में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


पढ़ें:- 209 KMPH की रफ्तार से 'हार्वे' ने मचाई टेक्सास में तबाही
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के नेशनल हर्रिकेन सेंटर (एनएचसी) ने बताया कि 'इरमा' तूफान के साथ 215 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। इस तूफान के कारण 25 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है, जिससे लैंड स्लाइड के साथ-साथ भीषण बाढ़ भी आ सकती है। जानकारी के मुताबिक इरमा का केंद्र लीवार्ड द्वीप से 660 किलोमीटर पूर्व में है और यह 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

 


48 घंटे में तूफान के और मजबूत होने की आशंका
'इरमा' को लेकर जारी की गई चेतावनी के बाद लोगों ने रोजमर्रा से जुड़े सामानों को जुटाना शुरू कर दिया है। तूफान के खतरे को देखते हुए लोगों ने खाना, पानी और जरूरत के सामान को स्टोर कर लिया है। इसके लिए दुकानों के बाहर लंबी लाइन देखी जा सकती थी।

पढ़ें:- मूसलाधार बारिश में खड़ा था रिपोर्टर, तभी अनजान महिला ने ये पैकेट देकर कर दिया हैरान

चक्रवाती तूफान 'इरमा' को लेकर एनएचसी ने लोगों को आगाह किया कि अगले 48 घंटे में इस तूफान के और मजबूत होने की आशंका है। आपको बता दें कि हाल ही में टेक्सास के तट से टकराने वाला हार्वे भी चौथी श्रेणी का तूफान था, जिसने भारी तबाही मचाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed