{"_id":"5bd691a4bdec22693f5f5f3c","slug":"posters-against-donald-trump-in-new-york-city-also-slams-supporters-of-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप का विरोध करने के लिए पूरे शहर में लगे पोस्टर, समर्थकों को बताया कूड़ा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप का विरोध करने के लिए पूरे शहर में लगे पोस्टर, समर्थकों को बताया कूड़ा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 29 Oct 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
पूरे शहर में लगे ट्रंप का विरोध करने वाले पोस्टर, समर्थकों को बताया कूड़ा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विरोध करने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। जिनमें ट्रंप को बेहद अजीब तरीके से दिखाया गया है और उनके समर्थकों को कूड़ा बताया गया है। पोस्टरों को डिजाइन करने वाले आर्टिस्ट विंस्टन सेंग ने इन पोस्टरों पर कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया है और कहा है कि पोस्टर खुद अपनी बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
एक पोस्टर में ट्रंप को महिला के रूप में दिखाया गया है। जिसमें महिला ने टोपी पहनी हुई है। टोपी पर लिखा है, 'अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे।' इसमें उनके हाथ में बाइबिल भी है। पोस्टर में ऊपर की ओर लिखा है कि न्यूयॉर्क को गंदगी मुक्त बनाएं।
विज्ञापन
एक अन्य पोस्टर में ट्रंप को फ्रेंच दाढ़ी और टोपी पहने हुए दिखाया गया है। उनकी टोपी पर लिखा है, 'अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे।' इस पोस्टर में ट्रंप के हाथ में सॉफ्ट ड्रिंक का गिलास भी है।
विज्ञापन
मामले पर ट्रंप के सलाहकार हरनाल हिल ने डिजाइनर के खिलाफ केस दर्ज कराने की बात कही है। उनका कहना है कि पोस्टर में न्यूयॉर्क के अभिजात वर्ग को हाथ में बाइबिल ली हुई महिला के रूप में कूड़ा बताया गया है। उन्होंने कहा है कि जिस भी व्यक्ति ने शहर में ये फर्जी पोस्टर लगवाए हैं उसके खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। अभी तक कई ऐसे पोस्टरों को फाड़ा जा चुका है। बता दें पोस्टर को डिजाइन करने वाले सेंग इससे पहले अर्बन आउटफिटर्स और एडिडास जैसे बड़े ब्रांड्स के लिए भी काम कर चुके हैं।