{"_id":"57c983eb4f1c1b5a212cbf5c","slug":"pornography-is-curse-for-the-people-pamela","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्नोग्राफी समाज के लिए खतरा: पामेला एंडरसन ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पोर्नोग्राफी समाज के लिए खतरा: पामेला एंडरसन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 02 Sep 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
पामेला एंडरसन
सुपरमॉडल पामेला एंडरसन ने पोर्न के खिलाफ आवाज बुलंद की है। उन्होंने पोर्न को समाज के लिए खतरनाक बताते हुए लोगों से इसे ना देखने की अपील की है।
विज्ञापन
49 वर्षीय पामेला ने अमेरिकी अखबार वाल स्ट्रीट जर्नल के लिए लिखे अपने लेख में कहा है कि आजकल स्वतंत्र रूप से उपलब्ध व आसानी से प्रसारित किया जा रहा पोर्न समाज के लिए किसी खतरे से कम नहीं है। टेक्नोलॉजी के इस बदलते हुए दौर में हम इतने भोले नहीं रह गए हैं।
विज्ञापन
हमे पता है कि शायद ही कोई नियम पोर्नोग्राफी को रोक सके। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर बे-रोकटोक उपलब्ध पोर्न व अश्लील सामग्री यह दिखाती है कि भविष्य में स्थिति कितनी गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन