पोर्न स्टार स्टीफनी क्लिफोर्ड के आरोपों को ट्रंप ने नकारा, यौन संबंध का लगा है आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोर्न स्टार स्टीफनी क्लिफोर्ड के उन आरोपों से इनकार दिया है, जिसमें क्लिफोर्ड ने उनके साथ यौन संबंध बनाने की बात कही थी। व्हाइट हाउस ने बृहस्पतिवार को इस बाबत जानकारी दी। ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी सारा सैंडर्स ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है। पोर्न फिल्म जगत में स्टॉर्मी डेनियल्स के नाम से मशहूर स्टीफनी क्लिफोर्ड ने कैलिफोर्निया की एक अदालत में याचिका दायर कर कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप से उसके संबंध थे और उन्होंने चुप रहने के लिए उन्हें पैसे दिए थे।
इस आरोप के बाद व्हाइट हाउस की ओर से सफाई दी गई है। सैंडर्स ने कहा कि राष्ट्रपति ने साफ तौर से स्पष्ट कर दिया है कि उनके ऊपर लगा कोई भी आरोप सही नहीं है। वहीं, स्टॉर्मी के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल के साथ ट्रंप का 2006 से लेकर 2007 तक संबंध रहा है। इस दौरान उनके शारीरिक संबंध थे।
ट्रंप के खिलाफ मुकदमे में स्टॉर्मी ने कैलिफोर्निया के जज से 2016 राष्ट्रपति चुनाव से कुछ दिन पहले हस्ताक्षर किए गैर प्रकटीकरण समझौते को भी रद्द करने की मांग की है। अपनी अर्जी में उन्होंने यह कहा कि यह समझौते पूरी तरह से गैरकानूनी है क्योंकि इस पर राष्ट्रपति ट्रंप के समझौते नहीं हैं।