फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   population of muslims in world

बेहद तेजी से बढ़ रही है मुस्लिमों की आबादी, चौंकाने वाले आंकड़े

Tue, 29 Dec 2015 08:34 AM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 08:34 AM IST
विज्ञापन
population of muslims in world

पूरी दुनिया में मुस्लिमों की आबादी बेहद तेज गति से बढ़ रही है और इस सदी के अंत तक उनकी जनसंख्या सबसे अधिक हो सकती है। यहां तक कि वे ईसाइयों को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन


ऐसा इतिहास में पहली बार होगा। यह अनुमान प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा जारी रिपोर्ट में लगाया गया है। इस समय पूरी दुनिया के एक तिहाई लोग ईसाई धर्म को मानते हैं।
विज्ञापन


2.2 अरब समर्थकों के साथ यह धर्म दुनिया में सबसे आगे है लेकिन ऐसा बहुत समय तक नहीं रहेगा। मुस्लिम जिस गति से बढ़ रहे हैं, उस हिसाब से 2050 तक उनकी आबादी दुनिया की 30 फीसदी होगी और 2070 के बाद वे ईसाई धर्म को पार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1.6 से 2.8 अरब तक पहुंच जाएंगे मुस्लिम

population of muslims in world

हालांकि ऐसा नहीं है कि ईसाइयों की संख्या कम हो रही है लेकिन उनकी आबादी बढ़ने की रफ्तार मुसलमानों जितनी नहीं है।

रिपोर्ट का अनुमान है कि 2050 तक ईसाइयों की जनसंख्या 2.9 अरब हो जाएगी, जबकि मुस्लिम 1.6 अरब से 2.8 अरब पर पहुंच जाएंगे। रिसर्च सेंटर ने यह संभावना भी जताई कि इस दौरान ईसाइयत का केंद्र यूरोप से हटकर उप सहारा अफ्रीका हो जाएगा।

रिपोर्ट में नास्तिकों यानी किसी धर्म को नहीं मानने वालों की जनसंख्या 2050 तक बेहद कम होने का अनुमान लगाया गया है। दरअसल इसका कारण इस आबादी में जन्म दर का बेहद कम होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed