फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   PM Narendra reached at the White House to meet President Obama

साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस: तकनीक से लेकर साइबर सुरक्षा तक पर हुई बात

Tue, 07 Jun 2016 10:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 07 Jun 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra reached at the White House to meet President Obama
पीएम मोदी और बराक ओबामा ने की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : twitter

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलने के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे पीएम मोदी का ओबामा ने काफी गर्मजोशी से स्वागत किया। मोदी के आते ही बराक ओबामा ने उन्हें गले से लगा लिया। दोनों के बीच काफी देर तक मुलाकत चली और उसके बाद दोनों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई।

विज्ञापन


इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओबामा ने पीएम मोदी की तारीफ की और अपनी बातचीत के कुछ अंश बताए। साथ ही ओबामा ने कहा कि जब भी पीएम मोदी अमेरिका आते हैं तो इससे भारत के लोगों को उत्साह तो बढ़ता ही है, साथ ही अमेरिका के लोगों को भी उत्साह बढ़ता है।
विज्ञापन


मोदी ने भी बराक ओबामा को धन्यवाद कहते हुए कहा कि भारत और अमेरिका दो अच्छे दोस्तों और दो सहयोगी देशों की तरह काम करते रहेंगे। दोनों देश मिलकर इस रिश्ते को और आगे बढ़ाएंगे। आपको बता दें कि जी-20 समिट में एक बार फिर से पीएम मोदी और बराक ओबामा की मुलाकात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बातचीत में साइबर सुरक्षा को लेकर भी बातचीत हुई। साथ ही टेक्नोलॉजी के आदान प्रदान की बात भी हुई। पीएम मोदी ने कहा कि इस मुलाकात में उन्होंने बराक ओबामा से कई विषयों पर बात की।

व्हाइट हाउस ने जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से किए गए प्रयासों की भी सराहना की है। अमेरिका राष्ट्रपति ओबामा ने कहा है कि भारत के मुश्किल राजनीतिक माहौल में भी पीएम मोदी ने जलवायु परिवर्तन के लिए अपने प्रयासों को बेहतर तरीके से प्रदर्शित किया।


व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने सोमवार को कहा कि भारत ने जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय करार को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इस संबंध में पीएम मोदी ने कई ऐसे कदम उठाए,  जो न सिर्फ भारतीयों के लिए फायदेमंद साबित होंगे, बल्कि पूरे विश्व के लिए लाभदायक साबित होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed