फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   PM Modi talks on terrorism and surgical strikes while addressing Indian diaspora in Virginia, USA

अमेरिका में बोले पीएम मोदी- सर्जिकल स्ट्राइक ने दुनिया को दिखाई भारत की ताकत

Mon, 26 Jun 2017 09:47 AM IST
amarujala.com-written by: संदीप भट्ट
amarujala.com-written by: संदीप भट्ट Updated Mon, 26 Jun 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
PM Modi talks on terrorism and surgical strikes while addressing Indian diaspora in Virginia, USA
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां अप्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे और दुनिया हमें रोक नहीं सकती।
विज्ञापन


वर्जीनिया में भारतवंशी समुदाय के सामने प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया के देशों को यह बताने में सफल रहा है कि आतंकवाद से लड़ाई कितनी जरूरी है। तीन साल में हमारी सरकार पर कोई दाग नहीं लगा। 
विज्ञापन


 मोदी ने कहा, ‘यहां मैं जो स्वरूप देख रहा हूं, उसमें लघु भारत भी है और लघु अमेरिका भी है। हिंदुस्तान में जब कुछ बुरा होता है तो सबसे पहले आपकी नींद खराब होती है। आपका दिल हर पल चाहता है कि मेरा देश ऐसा कब बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं विश्वास दिलाता हूं कि जो सपने आपने देखे हैं, वो आपके रहते हुए पूरे होंगे। भारत में जिन विषयों पर सरकारें बदनाम होती रहीं और बदलती रहीं, उसका कारण यह नहीं था कि किसी को कुछ चाहिए था और मिला नहीं। सरकारें बदलने का एक प्रमुख कारण रहा है भ्रष्टाचार, बेईमानी। 

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार चलाने में भी ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं कि ईमानदारी से काम करने की व्यवस्था सुनिश्चित हो। टेक्नोलॉजी का इसमें बहुत बड़ा योगदान बढ़ रहा है। हमने देश के आम आदमी को गैस और यूरिया पर मिलने वाली सब्सिडी को सीधे जरूरतमंदों के खातों में पहुंचाया। हमने बीड़ा उठाया है कि आने वाले 3 साल में 5 करोड़ गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन देंगे।

 

सर्जिकल स्ट्राइक पर किसी ने नहीं उठाए सवाल

PM Modi talks on terrorism and surgical strikes while addressing Indian diaspora in Virginia, USA

प्रधानमंत्री ने कहा कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत तेजी से तरक्की कर रहा है। दो दिन पहले 31 नैनो सेटेलाइट लांच किए, पिछले साल 104 सेटेलाइट लांच किए। देश आधुनिक भारत के सपनों को पूरा करने के लिए एक टेक्नोलॉजी संचालित सरकार, सोसाइटी, डेवलपमेंट पर नए सिरे से बल दिया जा रहा है और सुखद परिणाम तेज गति से नजर आ रहे हैं।

हमारे पास 80 करोड़ युवा हैं, सपने जवान हैं और हमारे देश की सामर्थ्य में भी जवानी है। दुनिया की हर एजेंसी भारत की ताकत को स्वीकार कर रहा है। पूरा विश्व इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में भारत को देख रहा है। उन्होंने इस मौके पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की भी तारीफ की और कहा कि उनकी बदौलत विदेशों में फंसे कई अप्रवासी भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाया गया है। उन्होंने विदेश मंत्रालय को गरीब से जोड़ा। 

सर्जिकल स्ट्राइक पर किसी ने नहीं उठाए सवाल
पीएम मोदी ने कहा कि भारत जब आतंकवाद की बात करता था तो कई देश ऐसे थे, जिन्हें यह गले नहीं उतरता था, क्योंकि उन्होंने भुगता नहीं था। आज आतंकवाद ने सब समझा दिया है। भारत सर्जिकल स्ट्राइक करता है तो दुनिया को हमारी ताकत का अहसास होता है कि हम संयम रखते हैं, लेकिन जरूरत पड़े तो हम अपने सामर्थ्य का परिचय भी देते हैं।

हम नियमों का पालन करते हुए भारत की अखंडता, सुरक्षा और आम आदमी की सुख-शांति के लिए कठोर कदम उठाने का सामर्थ्य रखते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक एक ऐसी घटना थी कि दुनिया चाहती तो भारत को कठघरे में खड़ा कर देती। पहली बार आपने अनुभव किया होगा कि इतने बड़े कदम पर किसी भी देश ने सवाल नहीं उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed