फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   PM Modi, Donald Trump vow to fight terrorism together: White House

अमेरिका बोला- मोदी और ट्रंप मिलकर दुनिया से खत्म करेंगे आतंकवाद, फोन पर की बात

Thu, 02 Nov 2017 06:36 PM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Thu, 02 Nov 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
PM Modi, Donald Trump vow to fight terrorism together: White House

न्यूयॉर्क सिटी में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर शोक जाहिर किया और दोनों नेताओं ने एक साथ मिलकर आतंकवाद का मुकाबला करने का संकल्प जताया। व्हाइट हाउस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने बताया कि हमले के बाद मोदी की फोन पर ट्रंप से बातचीत हुई, जिसमें प्रधानमंत्री ने आतंकी हमले में लोगों की जान जाने को लेकर शोक जाहिर किया।
विज्ञापन


उन्होंने मृतकों के परिजन एवं घायलों के प्रति संवेदना जाहिर की। बातचीत के ब्यौरे में कहा गया है कि मोदी ने आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा की।

व्हाइट हाउस ने बताया, ‘दोनों नेताओं ने संकल्प लिया कि भारत और अमेरिका आतंकवाद के वैश्विक खतरे के खिलाफ एक साथ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मोदी ने बुधवार को ट्विटर पर भी इस हमले की निंदा की थी। उन्होंने कहा था, ‘न्यूयॉर्क शहर में हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना।’

व्हाइट हाउस के अनुसार, ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने भी फोन पर ट्रंप से बात की। राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मे ने अमेरिका और ब्रिटेन के बीच आतंकवाद से निपटने के लिए करीबी समन्वय के महत्व पर सहमति जताई।

न्यूयॉर्क में हुए आतंकी हमले में 8 की मौत

PM Modi, Donald Trump vow to fight terrorism together: White House

अमेरिका के न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से प्रेरित होकर एक ट्रक ड्राइवर ने कुचलकर आठ लोगों की हत्या कर दी। हमलावर की पहचान सैफुल्लु सेइपोव के रूप में हुई है।
हमला करने वाले करने वाले उज्बेक आव्रजक सैफुल्लु सेइपोव पर बृहस्पतिवार को अमेरिकी अभियोजकों ने आतंकवादी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी ने ‘आम नागरिकों को ज्यादा नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य’ से ट्रक से हमला किया।

सेइपोव (29) पर आरोप है कि उसने आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट को सहायता पहुंचाई, हिंसा को अंजाम दिया और मोटर वाहन कानून का उल्लंघन किया है।

लोअर मैनहट्टन में हैलोवीन डे पर सेइपोव ने कई लोगों को ट्रक से कुचल दिया जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने घटना के बाद जवाबी कार्रवाई में सेइपोव को गोली मारी जो उसके पेट में लगी है। फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 9/11 के बाद शहर में यह सबसे बड़ी आतंकवादी घटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed