फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Photos of Hindu Goddesses seen on the walls of the nightclub's bathroom at America

अमेरिका : नाइट क्लब के बाथरूम की दीवारों पर दिखीं हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें, बवाल

Tue, 20 Nov 2018 05:46 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Nov 2018 05:46 AM IST
विज्ञापन
Photos of Hindu Goddesses seen on the walls of the nightclub's bathroom at America
night club (प्रतिकात्कमक तस्वीर
अमेरिका के एक नाइट क्लब के बाथरूम की दीवारों पर हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें लगी होने का मामला सामने आने के बाद बवाल मच गया। इस संबंध में एक भारतीय महिला द्वारा सोशल मीडिया पर चलाए गए हैशटैग विरोध के बाद बाथरूम के डिजाइनर को माफी मांगनी पड़ी।
विज्ञापन


ओहियो प्रांत की रहने वाली अंकिता मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, पिछले महीने न्यूयॉर्क के हाउस ऑफ यस क्लब के बाथरूम का इस्तेमाल नहीं कर पाई। आपने भारतीय देवी-देवताओं की तस्वीर बाथरूम में क्यों लगाईं? अंकिता ने इसके साथ ‘माई कल्चर इज नॉट योर बाथरूम’ हैशटैग का इस्तेमाल भी किया।
विज्ञापन


 

डिजाइनर ने सांस्कृतिक अज्ञानता पर मांगी माफी

अंकिता ने एक न्यूज वेबसाइट में अपने ब्लॉग में लिखा, ‘पिछले महीने दोस्तों के साथ नाइट आउट के दौरान मैं शांत नहीं रह पाई। मैंने हाउस ऑफ यस के वीआईपी बाथरूम की सजावट देखी और गुस्सा हो गई। दीवारों को काली, दुर्गा, शिव और गणेश भगवान की तस्वीरों लगी हुईं थीं।

अंकिता ने सीधे क्लब को ई-मेल के जरिये भी शिकायत भी। उन्होंने लिखा, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हाउस ऑफ यस को लेकर अपने अनुभव को शेयर करने के बाद मैं आपसे सीधे संपर्क करना चाहती हूं। जवाब में उन्हें क्लब की तरफ से डिजाइनर का मेल आया, जिन्होंने अपनी सांस्कृतिक अज्ञानता के लिए माफी मांगी। उन्होंने यह भरोसा भी दिलाया कि जल्द ही बाथरूम की दीवारों को बदल दिया जाएगा। डिजाइनर ने लिखा कि उन्हें अफसोस है कि बाथरूम तैयार कराने से पहले उन्होंने संस्कृति को लेकर शोध नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed