पाक को 'आतंकवाद का प्रायोजक' देश घोषित करने वाली याचिका का नया रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान को 'आतंकवाद का प्रायोजक' देश घोषित करने की मांग वाली 'व्हाइट हाउस' की याचिका ने नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक याचिका की अंतिम गिनती के समय इसमें 50,000 से भी अधिक नए हस्ताक्षर जोड़े गए हैं। यह अमेरिका की अब तक की सबसे लोकप्रिय याचिका मानी जा रही है।
गौरतलब है कि व्हाइट हाउस की इस घोषणा से कुछ ही दिन पहले इस याचिका ने रिकॉर्ड पांच लाख हस्ताक्षर हासिल कर लिए थे, जो व्हाइट हाउस से जवाब पाने के लिए जरूरी हस्ताक्षरों की संख्या से पांच गुना ज्यादा थे।
फिलहाल इस याचिका को अब आर्काइव कर दिया गया है। आर्काइव करते वक्त इस याचिका पर 665,769 हस्ताक्षर दर्ज किए गए। जो कि एक नया रिकॉर्ड है। याचिका में मंगलवार को दोपहर बाद रिकॉर्ड 51,939 हस्ताक्षर दर्ज किए गए। यह व्हाइट हाउस की अब तक की सबसे लोकप्रिय याचिा मानी जा रही है क्योंकि, इससे पहले किसी भी याचिका पर 350,000 से ज्यादा हस्कताक्षर नहीं हुए थे।
याचिका बंद करते वक्त कुल हस्ताक्षर संख्या 665,769 दर्ज किए गए
ओबामा प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए याचिका को एक लाख हस्ताक्षर चाहिए थे, हालांकि इस याचिका पर 6 गुना ज्यादा हस्ताक्षर हुए हैं। अब जब हस्ताक्षर लिमिट से ज्यादा हो गए हैं तो इस याचिका को बंद कर दिया गया है।
व्हाइट हाउस ने घोषणा में लिखा, "इस पेटिशन को आर्काइव कर दिया गया है, अब इस पर दस्तखत नहीं किए जा सकते।" व्हाइट हाउस द्वारा इसे दस्तखतों के लिए बंद किए जाने की कोई और वजह नहीं दी गई है।
माना जा रहा है कि व्हाइट हाउस निर्धारित 60 दिनों के भीतर याचिका पर आधिकारिक प्रतिक्रिया दे सकता है। यह अब तक की ऐसी पहली याचिका है जिस पर एक दिन के अंदर पांच लाख से अधिक हस्ताक्षर हुए हैं। याचिका बंद करते वक्त कुल हस्ताक्षर संख्या 665,769 दर्ज किए गए।