पालतू अजगर ने बस निगल ही ली थी मालिक की जिंदगी
पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो अजगर ने विलकेन्स को जकड़ रखा था। टेरी विलकेन्स की सांस रूकी हुई थी हालांकि बाद में उनकी सांसे बहाल हो गईं। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने बचाई जान
बीस फीट लंबे इस अजगर का वजन 56 किलो था। न्यूपोर्ट केंट्की पुलिस प्रमुख टॉम कॉलिन्स ने दैनिक अखबार 'सिनसिनाती एनक्विरर' को बताया, "ईश्वर की दया से पुलिस अधिकारी को मालूम था कि अजगर से कैसे निपटते हैं।"
पुलिस अधिकारी ने अजगर का सर हाथ से दबोचा और फिर विलकेन्स उसकी जकड़ से बाहर निकाले गए। इधर टेरी विलकेन्स की बेटी ने कहा है कि मामले को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जा रहा है और उनके पिता कभी भी खतरे में नहीं थे।