{"_id":"577085304f1c1b8e1279ab3a","slug":"pet-cat-interestingly-arrested-american-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालतू बिल्ली ने अमेरिकी दंपति को बनाया बंधक","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पालतू बिल्ली ने अमेरिकी दंपति को बनाया बंधक
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Mon, 27 Jun 2016 07:15 AM IST
विज्ञापन
बिल्ली के आतंक से खौफजदा है परिवार
- फोटो : Getty
अमेरिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। विस्कांसिन के एक दंपति ने पुलिस को फोन कर बताया कि उनकी पालतू बिल्ली ने उन्हें घर में बंधक बना लिया है। पति पर बिल्ली के हमले और उसके नियंत्रण से बाहर होने के बाद महिला ने पुलिस अधिकारियों की मदद लेने का फैसला किया। महिला ने फोन पर बताया, ‘आपको सुनकर शायद अजीब लगे लेकिन हमारे पास एक बिल्ली है और वो पागल हो गई है। उसने मेरे पति पर हमला किया है।’
विज्ञापन
महिला ने आगे कहा कि हम अपने ही घर में बंधक की तरह रह रहे हैं। हमें समझ में नहीं आ रहा है कि इस बिल्ली से छुटकारा पाने के लिए किससे मदद मांगे। कुछ समय बाद अधिकारियों की एक टीम दंपति के घर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद बिल्ली को पकड़ लिया गया। गनीमत यह रही पति और पत्नी दोनों में से किसी को चोट नहीं आई। बिल्ली ने महिला के पति पर पिछले हफ्ते हमला किया था।
विज्ञापन
बिल्ली से बचने के लिए दंपति ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया लेकिन उसके बाद बिल्ली ने ऐसा आतंक मचाया कि कमरे से बाहर निकलने की उनकी हिम्मत नहीं हुई। एक बार प्रयास किया तो बिल्ली ने दोबारा हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने बिल्ली को जानवर नियंत्रण विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन