फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   permission of gun in texas university chicago

टेक्सास यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में गन रखने की अनुमति

Fri, 19 Feb 2016 02:11 AM IST
एजेंसी/ शिकागो
एजेंसी/ शिकागो Updated Fri, 19 Feb 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
permission of gun in texas university chicago

ऑस्टिन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास ने कक्षाओं में छात्रों को बंदूक लेकर जाने की अनुमति दे दी है। राज्य में कुछ ही दिन पहले सार्वजनिक स्थानों पर बंदूक लेकर जाने पर प्रतिबंध को खत्म करने वाले एक विधेयक को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के अध्यक्ष ग्रेगोरी फेंव्स ने बुधवार को कहा कि वह निजी तौर पर विश्वविद्यालय में हैंड गन के खिलाफ हैं लेकिन यह फैसला उनके कार्यकाल की अब तक की सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि वह भावनात्मक रूप से विश्वविद्यालय परिसर में बंदूक के खिलाफ मुहिम चलाने वाले उनके साथी शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों और छात्रों के अभिभावकों के साथ हैं।
विज्ञापन


इसी विश्वविद्यालय में 1966 में चार्ल्स विटमैन नामक व्यक्ति ने गोलीबारी कर 14 लोगों को मार दिया था। बंदूक रखने की वकालत करने वालों का कहना है कि हाल की कुछ घटनाओं को देखते हुए छात्रों को केवल पुलिस के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed