{"_id":"5c4637a8bdec224c0b488805","slug":"people-watched-only-perfect-lunar-eclipse-of-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : साल 2019 के एकमात्र पूर्ण चंद्रग्रहण का लोगों ने किया दीदार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका : साल 2019 के एकमात्र पूर्ण चंद्रग्रहण का लोगों ने किया दीदार
Tue, 22 Jan 2019 02:50 AM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 22 Jan 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
पूर्ण चंद्रग्रहण
- फोटो : AP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात लोगों ने साल 2019 के एकमात्र पूर्ण चंद्रग्रहण का दीदार किया। इस दौरान चंद्रमा, सूर्य, पृथ्वी और सूर्य एक ही दिशा में आ गए। यह खगोलीय घटना पूरे उत्तर और दक्षिणी अमेरिका में देखी गई, जहां आसमान साफ था। पूर्ण चंद्र ग्रहण होने के साथ यह साल की पहली पूर्णिमा भी रही। इस दौरान पृथ्वी के नजदीक आने के कारण पूरा चांद कुछ अधिक बड़ा और रौशन दिखाई दिया।
विज्ञापन
समूचा ग्रहण तीन घंटे से भी ज्यादा वक्त तक रहा। धरती की छाया से चंद्रमा करीब एक घंटे तक ढका रहा। अब 2021 तक पूर्ण चंद्रग्रहण नहीं लगेगा। दरअसल, पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी के वायुमंडल में पड़ने वाली सूर्य की रोशनी का बिखराव होने की वजह से पूरा लाल हो जाता है। अमेरिका के अलावा यह चंद्रग्रहण अटलांटिक से लेकर यूरोप के कुछ हिस्सों तक देखा जा सका।
विज्ञापन