{"_id":"c35938e8c7b1183a6f10b04e6d97c752","slug":"people-protest-against-police-after-the-death-of-black-boy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकाः काले लड़के की मौत के बाद पुलिस से झड़पें","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकाः काले लड़के की मौत के बाद पुलिस से झड़पें
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में मिज़ूरी के सेंट लुईस में काले लड़के की पुलिस की गोली से हुई मौत के बाद यहां लोगों के विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तीखी झड़पें हुई हैं।
लगभग 100 लोग मंगलवार को हुई घटना के विरोध में वहाँ जमा हुए थे। यह किशोर उस स्थान के करीब ही मारा गया है जहाँ अगस्त में एक और 18 वर्षीय काले युवक माइकल ब्राउन पुलिस की गोली से मारा गया था। उसकी मौत के बाद अमरीका के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए थे।
युवक ने तानी बंदूक, पुलिस ने चलाई तीन गोलियां
सेंट लुईस की पुलिस का कहना है कि एक पुलिस दल चोरी के मामले की जाँच करता हुआ एक पेट्रोल पंप पर पहुँचा। पुलिस के अनुसार वहाँ जब पुलिस दो लोगों के पास पहुँची तो एक किशोर ने गश्तीदल के एक अफसर पर बंदूक तानी जिसके बाद अफसर ने तीन गोलियाँ चलाईं।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया ने सेंट लुईस के बर्कले में मारे गए 18 वर्षीय किशोर की माँ के हवाले से कहा है कि किशोर का नाम एंटोनियो मार्टिन है। सेंट लुई का बर्कले इलाका फर्गसन इलाके से महज दो मील दूर है जहाँ माइकल ब्राउन मारे गए थे।