फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   paris jackson suicide

माइकल जैकसन की बेटी ने आत्महत्या की कोशिश की

Thu, 06 Jun 2013 01:23 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 06 Jun 2013 01:23 AM IST
विज्ञापन
paris jackson suicide

पॉप स्टार माइकल जैकसन की बेटी पेरिस जैकसन ने ख़ुदकुशी करने की कोशिश की जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


इस मामले में अभी और जानकारी नहीं मिल पाई है।

माइकल जैकसन के पिता जो जैकसन के एक प्रेस एजेंट एजेंल हावांसकि ने बीबीसी से इस ख़बर की पुष्टि की है।

लॉस एंजेलेस की मनोरंजन से जुड़ी मीडिया का कहना है कि पेरिस को स्थानीय समय के मुताबिक़ दो बजे घर से ले जाया गया।

हालांकि बीबीसी के एलेस्टर लीटहेड का कहना है कि एजेंल हावांसकि इस बात की पुष्टि नहीं कर पाए कि ये नशीली दवाओं के अधिक सेवन का मामला है या पेरिस की कलाई पर कटने के बहुत सारे ज़ख़्म थे।


माइकल जैकसन के बच्चों में पेरिस जैकसन अकेली बेटी हैं।

मशहूर पॉप स्टार के परिवार ने माइकल जैकसन की मौत के सिलसिले में एक कंपनी पर करोड़ो डॉलर का मुक़दमा कर रखा है।

पेरिस माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर काफ़ी सक्रिय थीं। उनकी आखिरी ट्वीट साठ के दशक का मशहूर ब्रितानी पॉप ग्रुप बीटल्स के गाने के शब्द थे जिनका मतलब है: 'कल तक मेरी सभी मुश्किलें बहुत दूर लगती थीं लेकिन आज लगता है कि अब ये मुश्किलें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed