फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pakistan's startegy for Afghanistan is fake says former top Pak Diplomat

पूर्व पाक राजनयिक ने खोली पाकिस्तान सेना की पोल, कहा- ‘चोर बनना चाहे कोतवाल’

Fri, 15 Dec 2017 04:58 PM IST
Washington, DC, USA
Washington, DC, USA Updated Fri, 15 Dec 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
Pakistan's startegy for Afghanistan is fake says former top Pak Diplomat

पाक के पूर्व राजनयिक हुसैन हक्कानी ने दुनिया के सामने पाकिस्तानी सेना की पोल खोल कर रख दी है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान सेना अफगानिस्तान में जानबूझकर आग लगाने वाले अपराधी का काम कर रही है जबकि दुनिया के सामने वह ‘फायर ब्रिगेड’ का हिस्सा भी बनना चाहती है। इसका मतलब है कि अफगानिस्तान में पाकिस्तानी सेना की भूमिका ‘चोर बनना चाहे कोतवाल’ सरीखी है।

विज्ञापन


अमेरिका में पाक के पूर्व राजदूत रहे हुसैन हक्कानी की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका की तरफ से अफगानिस्तान मसले पर पाकिस्तान के सहयोग पर संदेह प्रकट किया जा रहा है। इसके साथ ही कई अमेरिकी विशेषज्ञ पाक के सरकारी फैसलों में सेना की भूमिका का खुले तौर पर उल्लेख कर चुके हैं। 
विज्ञापन


हक्कानी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना अफगानिस्तान में पहले आग लगाती है और फिर बाद में उसे बुझाने वाले का काम करते हुए भी दिखना चाहती है। उन्होंने कहा कि शीत युद्ध के दौरान पाक सहयोगी तो था लेकिन उसका मुख्य मकसद भारत के साथ प्रतिस्पर्धा करने को लेकर था। उसने अमेरिकी परिप्रेक्ष्य के लिहाज से सहयोगी की भूमिका नहीं निभाई थी। इसी वजह से क्षेत्र में अमेरिकी और पाकिस्तानी हित मेल नहीं खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पाक राजनयिक ने कहा कि अमेरिका, अफगानिस्तान में मजबूत और स्थिर सरकार देखना चाहता है, लेकिन इसमें तालिबान हर रोज अड़ंगा डाल रहा है। उल्लेखनीय है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के मामले में पिछले कुछ समय से अमेरिका ने पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।


उसने पाक पर आतंकियों को सुरक्षित ठिकाना देने का आरोप भी लगाया है। अब जबकि पूर्व पाक राजदूत हुसैन हक्कानी ने खुद कहा है कि अफगानिस्तान में आगजनी पाकिस्तानी सेना की उपज है। ऐसे में अमेरिकी संदेह और गहरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed