हवा में ताकत बढ़ा रहा पाक, अमेरिका से खरीदे 6 एयरक्राफ्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान आर्मी ने अपने सैन्यबल को मजबूती देने के लिए शुक्रवार को अमेरिका से 6 सेसना एयरक्राफ्ट खरीदे हैं। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इन 6 एयरक्राफ्ट में दो सेसना- 208 और चार सेसना T- 206H शामिल हैं।
पाकिस्तान के अखबार द डान की खबर के मुताबिक अप्रैल 2016 में अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने 14.9 मिलियन डॉलर के इस निर्धारित मूल्य के अनुबंध की घोषणा की थी। इस अनुबंध के मुताबिक सेसना एयरक्राफ्ट कंपनी को दो सेसना 208 बी ग्रांड कार्वन एक्स एयरक्राफ्ट और 4 सेसना T-206 एच स्टेशनियर एयरक्राफ्ट पाकिस्तान के लिए बनाने थे।
इस अनुबंध में इन एयरक्राफ्ट की ट्रेनिंग और सपोर्ट की जिम्मेदारी भी अमेरिका के पास है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि इन एयरक्राफ्ट के जरिए पाकिस्तानी आर्मी की हवा में ताकत और मजबूत होगी। इससे चिकित्सा समेत सीमित सैन्य उपकरण परिवहन में भी मदद मिलेगी।
अमेरिका के सहयोग से आतंकवाद विरोधी क्षमताओं में मदद मिलेगी: पाकिस्तान
पाकिस्तानी वायुसेना अधिकारियों ने एक बयान के जरिए अमेरिका के महत्वपूर्ण योगदान के लिए शुक्रिया कहा है। इसके साथ ही पाकिस्तान की तरफ से कहा गया है कि अमेरिकी सुरक्षा सहयोग से पाकिस्तान की सुरक्षा बलों की आतंकवाद विरोधी क्षमताओं का निर्माण और बेहतर होगा।
बयान में ये भी कहा गया है कि अमेरिका और पाकिस्तान दोनों आतंकवाद के खिलाफ साथ लड़ेंगे तो और मजबूती से काम कर पाएंगे। प्रत्येक विमान में 24 महीने का पैकेज साथ दिया गया है, जिसमें टूलिंग और सपोर्ट उपकरण शामिल हैं।
ग्रांड कार्वन एक्स को पहली बार 2015 में पैरिस एयरशो के दौरान प्रदर्शित किया गया था। इस एयरक्राफ्ट में सर्विलांस कंसोल, मेडिकल स्ट्रेचर और लाइटवेट सीट्स दी गई हैं। इस विमान में 14 लोग सवार हो सकते हैं। साथ ही विमान की क्षमता 1593 किलोग्राम की है। वहीं दूसरी ओर स्टेनोएयर इस मामले में छोटा है जिसमें 6 लोगों के सवार होने की सुविधा है। साथ ही इस विमान की क्षमता 581 किलोग्राम है।