फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Pakistan ready to resume dialogue with India on Kashmir says Pak PM Shahid Abbasi

पाक ने फिर अलापा पुराना राग, कहा- कश्मीर में हो जनमत संग्रह, नियुक्त हो एक दूत

Fri, 22 Sep 2017 11:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Sep 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
Pakistan ready to resume dialogue with India on Kashmir says Pak PM Shahid Abbasi

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने शुक्रवार को एक बार फिर कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का घोषणापत्र लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को भारत लागू करने से इनकार कर रहा है, जिसमें जनमत-संग्रह के जरिए कश्मीर समस्या के हल की बात कही गई है। 

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बोलते हुए पाक पीएम ने कहा कि 'पाकिस्तान भारत के साथ कश्मीर समेत हर मुद्दे पर बातचीत को तैयार है। कश्मीर मुद्दे पर किसी विशेष दूत की नियुक्ति की जानी चाहिए।'
विज्ञापन

 

अफगानिस्तान में जारी हिंसा और अशांति पर अब्बासी  ने कहा कि 'पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया जाना गलत है, हम इस मुद्दे पर बलि का बकरा नहीं बनेंगे। कश्मीरियों पर पैलेट गन के इस्तेमाल से भारत जेनेवा संधि का उल्लंघन कर रहा है, हम इस पर अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग करते हैं।'

पढ़ें- पाकिस्तान पर सुषमा ने साधा निशाना, कहा- आतंकवाद को पनाह दे रहे हैं कुछ देश

इससे पहले भी अब्बासी कश्मीर समस्या के हल के लिए जनमत संग्रह की बात कह चुके हैं। अमेरिकी थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशन्स के एक कार्यक्रम में अब्बासी ने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव इस बारे में दोनों की चिंताओं को खत्म करने की दिशा में जबरदस्त कदम साबित होगा। इससे दोनों पड़ोसियों और क्षेत्र में शांति बहाल हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed